प्याज से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके जिनसे हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद

How to Grow Hair with Onion:अगर आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, प्याज से बाल कैसे बढ़ाएं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 19, 2023 19:30 IST
प्याज से बाल कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके जिनसे हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How to Grow Hair with Onion in Hindi: प्याज का उपयोग खाने का स्वाद और पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा प्याज को बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि प्याज का उपयोग अधिकतर हेयर केयर प्रोडक्ट्स (Hair Care Products in Hindi) में भी किया जाता है। इसके लिए कई लोग प्याज से बने शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, तो कोई प्याज हेयर मास्क लगाता है। इसके अलावा कई लोग बालों से जुड़ी समस्याओं जैसे डैंड्रफ, इंफेक्शन, खुजली आदि से राहत पाने के लिए घर पर मौजूद प्याज का उपयोग करते हैं। प्याज बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके लिए आप प्याज को कई तरीकों से अपने बालों पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो प्याज के रस (Onion Juice for hair in Hindi) को सीधे तौर पर बालों पर लगा सकते हैं या फिर प्याज के रस में कुछ चीजों को मिक्स करके भी बालों पर लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं प्याज से बाल कैसे बढ़ाएं (Pyaaz se Baal Kaise Badhaye)? या फिर प्याज से बाल बढ़ाने के तरीके कौन-से हैं?

प्याज से बाल कैसे बढ़ाएं?- How to Grow Hair with Onion in Hindi

onion juice for hair growth

1. प्याज का रस

अगर आप बाल बढ़ाना चाहते हैं, तो प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 चम्मच प्याज का रस लें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं। कुछ मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो इसे एक घंटे तक भी लगाकर रख सकते हैं। इस तरह प्याज के रस को बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ में काफी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? जानें 4 उपाय

2. प्याज और नारियल का तेल

बालों को बढ़ाने के लिए आप प्याज के रस में नारियल का तेल मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप प्याज के रस में नारियल का तेल डालें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 30-40 मिनट बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाव करते हैं। साथ ही बालों को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

3. प्याज और अंडा

आप प्याज और अंडे के हेयर पैक से भी बालों की ग्रोथ कर सकते हैं। इसके लिए आप प्याज के रस में अंडा फेंट लें। इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे से एक घंटे बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। अंडे से बालों को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है, यह बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि प्याज का रस और अंडा स्कैल्प को उत्तेजित करता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।

onion for hair growth

4. प्याज और शहद

हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्याज और शहद को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। शहद बालों को मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनाता है। वहीं, प्याज का रस बालों के विकास को बढ़ावा देता है। प्याज के रस और शहद को एक साथ मिलाकर लगाने से बाल मॉइश्चराइज होते हैं, बाल हेल्दी बने रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें- तेजी से बाल बढ़ाने के लिए आजमाएं ये खास हेयर ग्रोथ टिप्स

5. प्याज और आलू का रस

प्याज के रस और आलू के रस को मिक्स करके लगाने से भी आपके बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें 2-3 चम्मच आलू का रस मिक्स करें। अब इससे अपने सिर की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आपको बता दें कि प्याज और आलू के रस से बालों को पोषण मिलता है। इससे बालों की जड़े मजबूत बनती हैं, बालों के विकास में भी मदद मिलती है।

Disclaimer