
How To Get Wedding Glow In One Month: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। महिलाएं इस दिन फिट और ग्लोइंग दिखने के लिए कई महीनों से पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। लेकिन शॉपिंग और स्ट्रेस की वजह से कई बार चेहरे पर ग्लो कम आता है और लंबे समय तक बाहर रहने की वजह से फिट रहना भी एक चैलेंज हो जाता है। आपको बता दें, स्किन को चमकदार बनाने के लिए सिर्फ पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट करना काफी नहीं होता है। इस तरह के ट्रीटमेंट से बाहरी तौर पर, तो स्किन चमक सकती है लेकिन जब तक स्किन पर अंदरूनी ग्लो नहीं आएगा, तब तक ब्राइडल ग्लो अधूरा माना जाता है। ऐसे में शादी से एक महीने पहले से ये टिप्स फॉलो करना शुरू कर दें। इन टिप्स को फॉलो करने से आप फिट देखने के साथ चेहरे पर ग्लो भी आएगा। डाइटिशियन काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह शादी से एक महीने पहले फॉलो करने वाली टिप्स के बारे में बता रही हैं।
1. मुनक्के का पानी
शादी से एक महीने पहले से ही 3 से 4 मुनक्के को रात को 1 कप पानी में भिगो कर रखें। सुबह उठकर इस पानी पीने से दिन की शुरुआत करें। मुनक्के के पानी पीने से एनीमिया की समस्या में राहत मिलने के साथ, पाचन-तंत्र बेहतर होता है और बालों से जुड़ी समस्या भी दूर होती हैं। ये पानी आपको हेल्दी रखने में मदद करता है।
View this post on Instagram
2. विटामिस सी से भरपूर फल
स्किन को ग्लोइंग बनाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शादी के 1 महीने पहले से मिड- मार्निंग स्नैक के रूप में 1 कटोरी भरकर रोज विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें। विटामिन सी कई फलों में पाया जाता है, जैसे कीवी, नींबू, संतरा, अंगूर और अनानास का सेवन किया जा सकता हैं। इन फलों को खाने से स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।
3. नारियल पानी
शादी से एक महीने पहले शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में नारियल पानी को शामिल करें। नारियल पानी स्किन को पोषण देता है और वजन को भी नियंत्रण में रखता है। नारियल पानी में सब्जा सीड्स को मिलाकर सेवन भी किया जा सकता है। ऐसा करने से पाचन से जुड़ी समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में हेल्दी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पिएं 4 फलों से बनी ये स्पेशल ड्रिंक, जानें रेसिपी
4. सलाद का सेवन
अगर आप भी अपनी शादी तक फिट होना चाहते है, तो डाइट में सलाद का सेवन अवश्य करें। सलाद आपको फिट रखने के साथ स्किन पर अंदरूनी ग्लो को बढ़ाती है। लंच करने से पहले सलाद का सेवन करने से आप ज्यादा खाने से बच जाएगी और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
5. वॉक
वॉक करना सभी के लिए जरूरी होता है। शादी से एक महीने पहले वॉक करने से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी और तनाव का स्तर भी कम होगा। गर्मी में कोशिश करें कि सुबह के समय वॉक करें। वॉक करने से स्किन हेल्दी होगी और फिट रहने में मदद मिलेगी।
शादी से एक महीने पहले इन टिप्स को फॉलो करने से स्किन को हेल्दी रहने में मदद मिलेगी। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
Sugar Side Effects: चीनी खाने से सेहत को पहुंच सकते हैं ये 5 नुकसान, न करें अधिक मात्रा में सेवन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version