पेट के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

Stomach Hair Removal: पेट के अनचाहे बाल न‍िकालने के ल‍िए आप कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद लें। जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय


पेट पर भी अनचाहे बाल उग सकते हैं। कई बार हार्मोनल बदलाव के कारण बालों की ग्रोथ ज्‍यादा होती है जो आपको परेशान कर सकती है। परेशान न हों। पेट पर नजर आने वाले अनचाहे बालों को न‍िकालना आसान है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे ज‍िनकी मदद से आप पेट पर अनचाहे बालों की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं।   

honey use for unwanted hair

1. शहद- Honey  

शहद, चीनी और नींबू की मदद से आप अनचाहे बालों की समस्‍या (unwanted hair) से छुटकारा पा सकते हैं। पेट पर अनचाहे बाल नजर आ रहे हैं, तो एक चम्‍मच चीनी, शहद और नींबू के रस को म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार करें। फ‍िर इस म‍िश्रण को आंच पर रखकर जेल बनने तक गरम करें। जब पेस्‍ट ठंडा हो जाए, तो उसे अनचाहे बालों वाली जगह पर लगाकर व‍िपरीत द‍िशा में सूखने पर न‍िकालें। इससे पेट के अनचाहे बालों से छुटकारा म‍िलेगा। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए नींबू और चीनी का इस्तेमाल, जानें कैसे  

2. अंडा- Egg  

अंडे की मदद से भी आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। अंडे का सफेद भाग लें और उसमें कॉर्न स्‍टार्च और चीनी म‍िलाएं। फ‍िर इस म‍िश्रण का पेस्‍ट बनाकर पेट पर लगा लें। जब म‍िश्रण सूख जाए, तो इसे हाथ से न‍िकाल दें। हफ्ते में दो बार आप इस म‍िश्रण को पेट के अनचाहे बाल न‍िकालने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर सकते हैं।     

3. कच्‍चा पपीता- Raw Papaya  

पेट के अनचाहे बाल हटाने के ल‍िए आप कच्‍चे पपीते का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कच्‍चे पपीते को पीस लें। फ‍िर उसमें हल्‍दी म‍िलाएं। इस पेस्‍ट को पेट पर लगा लें। म‍िश्रण को पेट पर लगाने से पेट के अनचाहे बाल न‍िकल जाएंगे। जब म‍िश्रण सूख जाए, तो पेट को हल्‍के हाथ से रगड़ते हुए म‍िश्रण छुड़ा लें। इससे बाल कम आएंगे।    

4. बेसन- Besan  

बेसन की मदद से भी अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। आप बेसन में हल्‍दी म‍िक्‍स करें और दूध डालें। जो उबटन (ubtan)  तैयार होगा उसे अपने पेट पर लगा लें। जब म‍िश्रण सूख जाए, तो म‍िश्रण को हल्‍के हाथ से रगड़ते हुए न‍िकाल लें। आप हफ्ते में दो बार इस म‍िश्रण का इस्‍तेमाल करेंगे, तो धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ कम होने लगेगी।

5. हल्‍दी- Haldi 

हल्‍दी की मदद से भी आप पेट के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके ल‍िए 1 चम्‍मच हल्‍दी में थोड़ा दूध म‍िलाकर पेस्‍ट तैयार करें। फ‍िर उस लेप को पेट पर लगा लें। जब म‍िश्रण सूख जाए, तो आप उसे आसानी से न‍िकाल सकते हैं। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें।      

इस लेख में बताए गए उपायों को अपनाने से आप नैचुरल तरीके से अनचाहे बालों की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Read Next

प्रेगनेंसी के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer