How To Use Apple Cider Vinegar To Get Rid Of Oily Hair: गर्मी के दिनों में, बाल ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं। स्कैल्प का नेचुरल सीबम जब पसीने के साथ मिलता है, तो बाल ऑयली नजर आते हैं। ऑयली बालों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। ऑयली बाल के कारण डैंड्रफ की समस्या भी होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति आ जाती है, तो आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। सेब का सिरका, बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऑयली बालों की समस्या दूर करने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग फायदेमंद माना जाता है। सेब का सिरका एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है और इसमें एसिटिक एसिड होता है। सेब का सिरका अधिकतर घरों में आसानी से मिल जाता है। सेब के रस को फरमेंट करके बनाया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जिससे इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे ऑयली बालों से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को इस्तेमाल करने का सही तरीका।
एप्पल साइडर विनेगर की मदद से ऑयली बालों से छुटकारा कैसे पाएं?- Use Apple Cider Vinegar For Oily Hair
- ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें।
- एप्पल साइडर विनेगर से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस रहता है और ऑयल उत्पादन कंट्रोल होता है।
- एक मग पानी में आधा मग एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
- एप्पल साइडर विनेगर को सिर पर डालने से पहले शैंपू की मदद से बालों को साफ कर लें।
- इसके बाद, एप्पल साइडर विनेगर को स्कैल्प और बालों की टिप पर डालें।
- 2 मिनटों तक बालों की मालिश करें और फिर बालों को सूखने दें।
- एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या डैंड्रफ होने पर बालों में तेल लगाना सही है? एक्सपर्ट से जानें
बालों के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे- Apple Cider Vinegar Benefits For Hair
- एप्पल साइडर विनेगर की मदद से डैंड्रफ और खुजली की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
- स्कैल्प पर जमा अतिरिक्त ऑयल से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
- सेब के सिरके के प्रयोग से बाल मुलायम बनते हैं और बालों में शाइन आती है।
- स्कैल्प को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
- फ्रिज को कंट्रोल करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।