Frizzy Hair Mask: फ्रिजी बालों को मैनेज करना मुश्किल होता है। गर्मी और पसीने में बाल खराब होने लगते हैं। गर्मी के कारण बालों में ड्राईनेस और फ्रिजीनेस बढ़ने लगती है। बालों का टैक्सचर सुधारने और खोई कमी को वापिस पाने के लिए हेयर मास्क अप्लाई करना अच्छा विकल्प है। हेयर मास्क की मदद से फ्रिजी हेयर्स की समस्या दूर होती है। कई बार शैंपू और कंडीशनर जैसे हेयर प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के कारण भी बाल फ्रिजी हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर हेयर मास्क अप्लाई करते रहें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, फ्रिजी बालों के लिए कोकोनट और बनाना हेयर मास्क बनाने का तरीका। साथ ही जानेंगे इस हेयर मास्क को अप्लाई करने का सही तरीका।
नारियल और केले से बने हेयर मास्क को लगाएं- Apply Coconut and Banana Hair Mask
फ्रिजी बालों का इलाज करने के लिए कई तरह के हेयर मास्क मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं, एक आसान हेयर मास्क के बारे में जिसे बनाने के लिए आपको केवल 2 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। पहला नारियल और दूसरा केला। नारियल और केले की मदद से बाल और स्कैल्प को पोषण मिलता है और हाइड्रेशन मिलने से फ्रिजी बालों की समस्या दूर होती है। नारियल और केले से बने हेयर मास्क को लगाने से बालों से खोया मॉइश्चर लौट आता है। नारियल में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जिससे बालों को मजबूती मिलती है। केले में पोटेशियम, नेचुरल ऑयल और विटामिन्स मौजूद होते हैं जिससे हेयर डैमेज से छुटकारा मिलता है। नारियल और केले से बने हेयर मास्क को लगाने से बालों की रंगत और टेक्सचर इंप्रूव होता है और बाल मुलायम नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- उलझे और फ्रिजी बालों को मिनटों में मुलायम बना देते हैं ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका
नारियल और केले से हेयर मास्क कैसे बनाएं?- How To Coconut and Banana Hair Mask
सामग्री: नारियल और केला
विधि:
- हेयर मास्क बनाने के लिए नारियल को पीसकर पेस्ट बना लें।
- नारियल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- अब उसमें केले को मैश करके मिलाएं।
- एक एयरटाइट कंटेनर में इसे हेयर मास्क को हफ्ते भर तक स्टोर कर सकते हैं।
हेयर मास्क को अप्लाई करने का सही तरीका- How To Apply Hair Mask
- जड़ से लेकर टिप तक, बालों में हेयर मास्क अप्लाई करें।
- हेयर मास्क को आधे घंटे तक स्कैल्प और बालों में लगाकर रखें।
- सिर के ऊपर एक शॉवर कैप लगा सकते हैं।
- आधे घंटे बाद कैप हटाकर बालों को धो लें और कंघी करके सीरम अप्लाई करें।
- इस हेयर मास्क को लगाने से फ्रिज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version