Hair Mask For Dandruff: गर्मी के दिनों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है। धूल और प्रदूषण के कारण बालों में गंदगी जमा हो जाती है। बालों में गंदगी के कारण डैंड्रफ की समस्या होती है। डैंड्रफ के कारण बालों में खुजली होने लगती है। डैंड्रफ के कारण, बालों में ड्राईनेस आ जाती है और बाल बेजान नजर आने लगते हैं। बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए नीम और एप्पल साइडर विनेगर का हेयर मास्क लगा सकते हैं। यह हेयर मास्क बालों को डैंड्रफ से भी बचाएगा और बालों को पोषण भी प्रदान करेगा। सेब के सिरके और नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है। आगे लेख में जानेंगे हेयर पैक बनाने का तरीका और फायदे।
हेयर मास्क के फायदे- Benefits of Neem and Apple Cider Vinegar Hair Mask
नीम में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इस हेयर पैक की मदद से डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से छुटकारा मिलेगा। फंगल इंफेक्शन के कारण डैंड्रफ को बढ़ावा मिलता है। अगर यह हेयर पैक लगाएंगे, तो बाल स्वस्थ रहेंगे। एप्पल साइडर विनेगर के एसिडिक नेचर के कारण बालों का पीएच स्तर संतुलित रहता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। नीम की मदद से हेयर ग्रोथ को मदद मिलती है और फ्रिज कंट्रोल रहता है।
इसे भी पढ़ें- उलझे और फ्रिजी बालों को मिनटों में मुलायम बना देते हैं ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका
नीम और एप्पल साइडर विनेगर का हेयर मास्क कैसे बनाएं?- Neem and Apple Cider Vinegar Hair Mask For Dandruff
सामग्री:
नीम और एप्पल साइडर विनेगर
विधि:
- सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें।
- अब पाउडर को एक बाउल में निकाल लें।
- इस मिश्रण में एप्पल साइडर विनेगर को मिला दें।
- इस मिश्रण में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
- इस हेयर पैक को बालों पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है।
हेयर मास्क को कैसे लगाएं?- How to Apply Hair Mask
- हेयर मास्क को लगाने के लिए पहले अपने बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसके बाद, हेयर मास्क को पूरे बाल और स्कैल्प पर लगा लें।
- इस हेयर मास्क को हफ्ते में 1 से 2 बार लगा सकते हैं।
- बालों पर हेयर मास्क को 15 मिनटों तक लगाकर रखें और फिर बालों को साफ कर लें।
- इस हेयर मास्क को हफ्ते 1 से 2 बार लगा सकते हैं।
- इस हेयर मास्क को लगाने के बाद अगले दिन बालों में तेल लगा सकते हैं। इससे बालों को पोषण मिलेगा।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।