प्रेगनेंसी के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Natural Home Remedies for Stretch Marks: प्रेगनेंसी के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को इन घरेलू उपायों की मदद से हटाया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
 प्रेगनेंसी के स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


प्रेगनेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। तमाम परेशानियों के बावजूद महिला प्रेगनेंसी के समय को आराम से निकालने का कोशिश करती है। लेकिन इस दौरान होने वाली कई परेशानियों को ठीक होने में समय लगता है। ऐसी ही एक समस्या है स्ट्रेच मार्क्स की।  प्रेगनेंसी के दौरान पेट का आकार और मोटापा बढ़ने के कारण कई बार महिलाओं के पेट, जांघ और हाथों के आसपास स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। इन स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए बाजार में कई तरह के क्रीम्स, लोशन, ऑयल आदि मौजूद हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स होने के कारण ये स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के नैचुरल उपाय ढूंढ रही हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

एलोवेरा जेल

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। इसको स्ट्रेच मार्क्स पर हल्के हाथों से मसाज करके 15 मिनट तक लगा रहने दें। 15 मिनट बाद एलोवेरा जेल को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। ये उपाय लगातार कुछ दिन करने से  स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। एलोवेरा जेल त्वचा को चमकदार भी बनाएगा।

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है। स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल तेल का उपयोग करने से स्ट्रेच मार्क्स आसानी से कम हो सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल तेल  लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और लगाए हुए ही सो जाएं। नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से हटाने का काम करता है। नारियल तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से लगाएं।

आलू

आलू का इस्तेमाल करके भी त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स को हटाया जा सकता है। आलू का स्ट्रेच मार्क्स पर उपयोग करने के लिए एक आलू को छील कर और पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को स्ट्रेच मार्क्स पर लगागर कुछ देर मसाज करें फिर सादे पानी से धो लें। आलू का रस लगाने से स्किन का कालपान और दाग धब्बे दूर करने में भी मदद मिलती है।

चीनी

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आधी चम्मच चीनी, बादाम तेल और कुछ बूंदे नींबू के रस की लें। तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट के लिए स्ट्रेच मार्क्स पर  मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। ये मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मददगार हो सकता है।

Natural Home Remedies for Stretch Marks

अखरोट

अखरोट स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मददगार होता है। अखरोट का स्ट्रेच मार्क्स पर इस्तेमाल करने के लिए अखरोट का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर इस पेस्ट को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। अखरोट का पेस्ट स्ट्रेच मार्क्स हटाने के अलावा स्किन को पोषण भी देगा।

इसे भी पढ़ें- स्किन पर छोटा-मोटा घाव होने पर काम आएंगी ये 4 तरह की पत्तियां

शरीर में स्ट्रेच मार्क्स का कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन ये दिखने में अच्छे नहीं लगते इस कारण महिलाएं इसे हटाना चाहती हैं। इसको हटाने के लिए इन घरेलू उपाय को करके ट्राई किया जा सकता है। कोई परेशानी होने पर डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Alum Water Benefits: फिटकरी के पानी से करें कुल्ला, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version