स्वाद में अखरोट है फ़ीका, फिर भी ये 8 कारण जान कर हो जाएंगे खाने पर मजबूर

आखिर अखरोट को क्यों कहते हैं ब्रेन फूड? डायबिटिज के मरीजों के लिए अखरोट क्यों है फायदेमंद? अखरोट खाने से पहले जान लें उसके गुण...
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वाद में अखरोट है फ़ीका, फिर भी ये 8 कारण जान कर हो जाएंगे खाने पर मजबूर


हर ड्राई फ्रूट की अपनी एक विशेषता होती है। शरीर में होने वाली कमी के चलते एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स को खाने की सलाह देते हैं। जिससे शरीर को विटामिन, प्रोटीन, खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में मिले। इस लेख में आज हम अखरोट की बात कर रहे हैं। अखरोट को मेवों में सर्वोच्च माना गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर अखरोट को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जाए तो वह सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। अखरोट का स्वाद फीका होता है, उसके बावजूद उसके गुण आपको उसे खाने पर मजबूर कर देंगे। पढ़ते हैं आगे...

 walnut

अखरोट के गुण

  • बाकी मेवों की तुलना में डॉक्टर अखरोट को सर्वाधिक खाने की सलाह देते हैं। इसका कारण निम्न प्रकार है...
  • अखरोट शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखता है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो डॉक्टर उसे रोज एक अखरोट खाने की सलाह देते हैं।
  • अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड मौजूद होता है, जो शरीर में खून के थक्के जमने से रोकता है। इससे हृदय रोगों का खतरा भी कम हो जाता है। यदि आपको कैसी भी हृदय संबंधित समस्या है उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है।
  • अखरोट कैंसर रोगियों के लिए भी वरदान साबित हुआ है। किसी भी तरह की क्रॉनिक डिज़ीज़ होने पर मरीज को अखरोट का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
  • ध्यान दें कि अखरोट में विटामिन के साथ-साथ प्रोटीन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा यह फैट का भी बहुत अच्छा सोर्स होता है। इसमें ओमेगा 3 ओमेगा 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं।
  • यदि आपकी याददाश्त कमजोर है तब भी अखरोट का सेवन किया जाता है। बता दे इसमें मौजूद विटामिन बी एवं फोलेट्स याददाश्त को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप अखरोट का नियमित सेवन करेंगे तो आपका दिमाग तेजी से दौड़ने लगेगा। ध्यान दें कि अखरोट को ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है।
  • माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के लिए मुख्य सोर्स अखरोट है। इसमें जिंक में मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-  बादाम, अखरोट और मूंगफली में से कौन है सबसे ज्‍यादा हेल्‍दी, जानिए इनके फायदे और पोषक तत्‍व

nut special

अखरोट के तेल से बालों को फायदा

बता दें कि अखरोट का तेल बालों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यदि आपके बाल कमजोर हैं या वे झड़ते हैं तो अखरोट का तेल इस समस्या को दूर कर सकता है। मार्केट में आपको सीमित दामों में अखरोट का तेल आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- दिन में 2-3 अखरोट आपके दिल को कई बीमारियों से करते हैं 'शील्ड', जानें एक्सपर्ट क्यों मानते हैं इसे 1हेल्दी नट

कुछ मुख्य बातें

  • मार्केट से छिले हुए अखरोट ना खरीदें। इससे आपकी सेहत पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
  • केवल वही अखरोट खरीदने जो अच्छी तरह से पैक हुए हैं।
  • अखरोट को घर पर हमेशा एयरटाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रखें।
  • बच्चों के लिए अखरोट किसी अमृत से कम नहीं है। ऐसे में आप के किया सीरियल स्टार करते वक्त अखरोट डाल सकते हैं।

Read More Article On diet and Fitness in hindi

Read Next

Weekend Special:अपने वीकेंड को बनाएं खास, लंच में खाएं आलू से बनने वाला ये टेस्टी सलाद

Disclaimer