अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

How To Use Potato For Dark Underarms: अंडरआर्म्स  का कालापन दूर करने के लिए आलू बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें प्रयोग का तरीका -
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल


How To Use Potato For Dark Underarms In Hindi: डार्क अंडरआर्म्स यानी अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। खासकर महिलाओं को डार्क अंडरआर्म्स की वजह से काफी असहजता महसूस होती है। इसके कारण कई महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने में संकोच करती हैं। साथ ही, उन्हें हाथों को ऊपर उठाने में भी शर्म महसूस होती है। अंडरआर्म्स की त्वचा काली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें हार्मोनल बदलाव, त्वचा में मेलेनिन का ज्यादा उत्पादन, पसीने से होने वाली एलर्जी, बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल या अधिक डिओड्रेंट का इस्तेमाल शामिल हैं। अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्सका सहारा लेते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं होता है। ऐसे में आप चाहें तो आलू की मदद से डार्क अंडरआर्म्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, आलू में ब्लीचिंग गुण मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और कालेपन को साफ करने में मदद करता है। त्वचा की रंगत सुधारने के लिए भी आलू बहुत प्रभावी माना जाता है।  तो आइए, जानते हैं कि अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल किन-किन तरीकों से किया जा सकता है -

आलू से अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें? - How To Use Potato For Dark Underarms In Hindi

आलू की स्लाइस लगाएं 

सबसे पहले आलू को छील लें और पानी से अच्छी तरह धो लें। अब चाकू की मदद से आलू के 2 स्लाइस काटें। आलू के स्लाइस को थोड़ा मोटा ही काटें। अब आलू की स्लाइस से अपने अंडरआर्म्स पर लगभग 2-3 मिनट तक मालिश करें। मसाज करने के बाद इसे लगभग 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से  धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे प्रतिदिन दो बार दोहरा सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क अंडरआर्म्स की समस्या जल्द दूर हो सकती है।

Potato-For-Dark-Underarms-I

आलू और नींबू 

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो दाग-धब्बों और त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। वहीं, आलू त्वचा की रंगत सुधारने के लिए अच्छा माना जाता  है। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से निजात पाने के लिए आप इन दोनों को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच आलू का रस लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इसे कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से वॉश कर लें।

इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल

आलू का रस

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आलू का रस भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे निचोड़कर आलू का रस निकाल लें। अब एक कॉटन की मदद से इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे लगभग 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो दें। इससे अंडरआर्म्स का कालापन साफ होगा और त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा। बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू और शहद

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आलू और शहद का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और दाग-धब्बों को भी दूर करता है। वहीं, आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जिससे यह त्वचा की रंगत को सुधारता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें 2 चम्मच आलू के रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: टूथपेस्ट और नींबू जैसी चीजों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, जानें इस्तेमाल का तरीका

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप इन 4 तरीकों से आलू का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई समस्या या एलर्जी है, तो प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

कब्ज से रहते हैं परेशान? ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

Disclaimer