अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल

How To Use Curd For Dark Underarms: अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद हो सकता है। जानें प्रयोग के 4 तरीके -
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल


How To Use Curd For Dark Underarms In Hindi: अंडरआर्म्स का कालापन यानी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का सामना कई लोगों को करना पड़ता है। त्वचा में मेलेनिन का ज्यादा उत्पादन, हार्मोनल बदलाव, पसीने से होने वाली एलर्जी, बालों को हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल या अधिक डिओड्रेंट का इस्तेमाल इस समस्या के कुछ आम कारण हैं। डार्क अंडरआर्म्स की वजह से महिलाओं को काफी असहजता होती है। इसकी वजह से कई महिलाओं को स्लीवलेस या अपनी पसंद के कपड़े पहनने में परेशानी महसूस होती है। साथ ही, उन्हें अपने हाथों को ऊपर उठाने में भी शर्म महसूस होती है। अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगी क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो दही की मदद से डार्क अंडरआर्म्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और मुलायम बनाता है। त्वचा में निखार लाने भी यह बहुत प्रभावी है। तो आइए, जानते हैं कि अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल किन-किन तरीकों से किया जा सकता है -

दही से अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें? - How To Use Curd For Dark Underarms In Hindi

दही और  शहद 

डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें 2 शहद डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे साफ कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

Curd-For-Dark-Underarms

दही और हल्दी

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप दही में हल्दी पाउडर मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। ये सभी गुण त्वचा की गंदगी को साफ करने और त्वचा के कालेपन की समस्या दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। हल्दी त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: टूथपेस्ट और नींबू जैसी चीजों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, जानें इस्तेमाल का तरीका

दही और नींबू 

दही और नींबू का पैक अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाने में कारगर हो सकता है। नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होते हैं, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। वहीं, दही त्वचा में निखार लाने और स्किन को मुलायम बनाने के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करने से आपको लाभ मिलेगा।

दही और कॉफी पाउडर 

अंडरआर्म्स से कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप दही और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। अब इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। 5 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपके अंडरआर्म्स पर जमी डेड स्किन हट जाएगी। साथ ही, त्वचा मुलायम और चकदार भी बनेगी।

इसे भी पढ़ें: वैक्सिंग के कारण हुए अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप इन 4 तरीकों से दही का प्रयोग कर सकते हैं। दही त्वचा का कालापन दूर करने और त्वचा में निखार लाने में काफी प्रभावी है। हालांकि, अगर आपको कोई समस्या या एलर्जी है, तो प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, चेहरा दिखेगा खूबसूरत

Disclaimer