Home Remedies To Get Rid Of Dark Underarms: वैक्सिंग से अंडरआर्म्स में कालापन होना एक आम समस्या है। लेकिन कालेपन होने की वजह से कई बार महिलाएं हाफ स्लीव्स जैसे कपड़े पहनने से हिचतकी है। कई महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन को दर करने के लिए कई तरह के महंगे क्रीम्स और लोशन का इस्तेमाल करने लगती हैं। इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही कई बार इनके इस्तेमाल से भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
सेब का सिरका
सेब के सिरके की मदद से अंडरआर्म्स का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल को हटाने में मदद करती हैं, जिससे स्किन साफ हो जाती है और पोर्स ओपन हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सेब के सिरके की कुछ बूंदे लेकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। 4 से 5 मिनट के बाद अंडरआर्म्स को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से अंडरआर्म्स साफ होने लगेंगे।
एलोवेरा
एलोवेरा की मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को 5 से 10 मिनट के लिए अंडरआर्म्स पर लगाएं। उसके बाद अंडरआर्म्स को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से अंडरआर्म्स का कालापन आसानी से दूर होने लगेगा।
आलू
जी हां, आलू की मदद से भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है। आलू को लगाने के लिए आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा रोज करने से अंडरआर्म्स का कालापन आसानी से दूर होगा। आलू एक नैचुरल ब्लीच होता है।
इसे भी पढ़ें- मसूड़ों की सूजन को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
नींबू
नींबू में एक नैचुरल ब्लीच मौजूद होता है, जो अंडरआर्म्स की डार्कनेस को आसानी से दूर करेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए अंडर आर्म में नींबू रगड़ें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से अंडर अंडरआर्म्स का डार्कनेस दूर होगी।
बेसन और दही का पेस्ट
बेसन और दही का पेस्ट डार्कनेस हटाने में मदद करता है। ये नैचुरल होने के साथ इसको लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होगा। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड कालेपन को दूर करने के साथ स्किन को मुलायम भी बनाता है। वहीं बेसन स्किन को साफ करने में मदद करता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में 10 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से वॉश करें।
अंडरआर्म्स से कालापन को हटाने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ऐसा नियमित करने से आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version