ब्लाइंड पिंपल्स (स्किन के नीचे पिंपल) क्यों होते हैं? जानें छुटकारा पाने के 7 उपाय

कुछ पिंपल्स स्किन के अंदर रहकर ही परेशानी का सबब बन जाते हैं। ऐसे पिंपल्स को कुछ घरेलू उपचारों से दूर किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लाइंड पिंपल्स (स्किन के नीचे पिंपल) क्यों होते हैं? जानें छुटकारा पाने के 7 उपाय


ब्लाइंड पिंपल का कारण स्किन में जमी गंदगी, ऑयल और बैक्टीरिया होते है। आपके आम पिंपल्स की तरह यह पिंपल स्किन पर नजर नहीं आते, क्योंकि यह स्किन के नीचे दबे होते हैं। आपको यह पिंपल तब ही महसूस होते हैं जब आप इनको छूते है। इन पिंपल से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है,लेकिन कुछ प्राकृतिक रेमेडीज की मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जो आपको ब्लाइंड पिंपल से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं।

Inside_blingpimplehomeremedies

1. गर्म कॉम्प्रेस (Hot Compress For Blind Pimple)

यह तरीका स्किन से पिंपल हटाने में मदद कर सकता है। यह तरीका पिंपल के अंदर फंसी फ्लूइड को भी खत्म करने में सहायक होता है। इससे आपके स्किन के पोर्स ओपन हो जाते हैं। अगर एक्ने से दर्द हो रहा है तो भी यह तरीका काफी फायदेमंद है, क्योंकि इससे दर्द में भी काफी राहत मिलती है। आपको केवल 10 से 15 मिनट तक के लिए पिंपल वाली जगह गर्म कंप्रेस लगा कर रखना होता है।

इसे भी पढ़ें : सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के मन में अक्सर उठते हैं ये 6 सवाल, एक्सपर्ट से जानें इनके सही जवाब

2. एसेंशियल ऑयल (Essential Oils)

टी ट्री एसेंशियल ऑयल एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल होता है। इससे पिंपल के कारण होने वाली सूजन और इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। डायरेक्ट अपनी स्किन पर टी ट्री ऑयल न लगाएं क्योंकि इससे इरिटेशन हो सकती है। 

  • एक से दो बूंद टी ट्री ऑयल लें।
  • उसमें एक चम्मच बादाम का तेल मिला दें। 
  • इसे रुई की मदद से अपनी पिंपल वाली जगह पर अप्लाई कर लें।

3. कच्चा शहद (Honey)

शहद में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन के लिए कई तरह से लाभदायक होते हैं। इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल के कारण आई सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आपको कच्चा शहद चाहिए होता है। 

  • प्रभावित भाग पर केवल थोड़ा सा शहद अप्लाई कर लें
  • उसे 20 से 30 मिनट के लिए वहीं रहने दें। 
  • इसके बाद पानी की मदद से धो लें।

Inside_honey

4. टूथपेस्ट (Tooth Paste)

टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा होता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण टूथपेस्ट लगाने से एक्ने ड्राई होता है और उसे ठीक होने में मदद मिलती है। आप किसी भी टूथपेस्ट का प्रयोग कर सकती हैं और उसे पूरी रात के लिए लगा रहने दें। इसे दिन में एक बार लगाएं।

इसे भी पढ़ें : एलोवेरा और हल्दी मिलाकर लगाने से दूर होती हैं त्वचा की ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

5. एलो वेरा (Aloe Vera)

एलो वेरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं। जो पिंपल के कारण होने वाली इंफ्लेमेशन और इंफेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। आपको केवल ताजा एलो वेरा जेल की जरूरत होती है। इसे अब डायरेक्टली अपनी स्किन पर ब्लाइंड पिंपल वाली जगह पर लगा लें। इसे दिन में दो से तीन बार रोजाना लगा सकते हैं।

6. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

इसमें एंटी माइक्रोबियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते है। यह गुण एक्ने का कारण बनने वाले माइक्रोब से लड़ते हैं और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर ले लें और उसमें तीन चम्मच पानी मिला दें। अब इसे अपनी स्किन पर लगा लें और 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।

7. नींबू का रस (Lemon Juice)

निम्बू में भी एंटी बैक्टीरिया और  एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस प्रकार यह एक्ने कम करने में मदद करते हैं और बार बार एक्ने नहीं आने देते हैं। एक चम्मच नींबू का रस ले लें और उसमें दो चम्मच पानी की मिला दें। अच्छे से मिक्स करके इसे अपनी स्किन पर लगा लें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

यह सारी घरेलू टिप्स ब्लाइंड पिंपल को ठीक करने में काफी प्रभावी हैं। लेकिन अगर इनको करने से आपको लग रहा है समस्या बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।

all images credit: freepik

Read Next

ब्लाइंड पिंपल्स (स्किन के नीचे पिंपल) क्यों होते हैं? जानें छुटकारा पाने के 7 उपाय

Disclaimer