Doctor Verified

क्या माथे के बीच हुए पिंपल को फोड़ना सुरक्षित है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से

माथे के बीच पिंपल्स होना, स्किन से जुड़ी आम समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है। लेकिन, क्या माते के बीच के पिंपल को फोड़ना सही होता है, आइए जानते हैं- 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या माथे के बीच हुए पिंपल को फोड़ना सुरक्षित है? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट से


ऑयली स्किन, खराब खानपान की आदतें, सही स्किन केयर फॉलो न करना और अन्य कई कारणों से स्किन पर पिंपल निकलने की समस्या हो सकती है। कोई भी लड़की अपने चेहरे पर पिंपल्स होना पसंद नहीं करती है। ऐसे में कई बार पिंपल ऐसे समय पर होते हैं, जब आपके लिए कोई स्पेशल दिन हो। ऐसे में वे अपने पिंपल को फोड़कर उसे जल्दी ठीक करने की कोशिश करती हैं। खासकर माथे के बीच में पिंपल होने पर उसे फोड़ने लगते हैं। माथे के बीच में पिंपल्स होना आम समस्या है, लेकिन क्या इसे फोड़ना सही होता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने डॉ. रश्मि शर्मा, फाउंडर - KARA Dermatology Solutions & Aesthetic Centre से बात की।

माथे का पिंपल फोड़ना चाहिए या नहीं?

डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, जब आप माथे के बीच के पिंपल को फोड़ते हैं तो उस स्थान पर मौजूद बैक्टीरिया, मवाद और डेड स्किन सेल्स बाहर निकलने लगते हैं, जो आपके आसपास की स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं ये आपके दिमाग की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।

  • डेंजर ट्रायएंगल का एरिया: माथे, नाक और होंठों के बीच का हिस्सा डेंजर ट्रायएंगल का एरिया होता है। इस हिस्से के पिंपल्स को फोड़ने से इंफेक्शन फैलने का खतरा तो होता ही है, लेकिन यह दिमाग की नसों (Is it safe to pop a pimple in between your eyebrows?) तक पहुंच सकता है, जो आपके सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है और ब्रेन एब्सेस का कारण बन सकता है।
  • इंफेक्शन का खतरा: अगर आप गंदे हाथों से पिंपल फोड़ते हैं या गलत तरीके से फोड़ते हैं तो बैक्टीरिया आपके स्किन के अंदर जा सकता है, जिससे इंफेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है।
  • दाग-धब्बों का जोखिम: पिंपल फोड़ने से प्रभावित जगह पर काले निशान पड़ सकते हैं, जिससे आपकी स्किन खराब नजर आ सकती है और ये दाग परमानेंट भी हो सकते हैं।
  • सूजन और रेडनेस: पिंपल फोड़ने के बाद स्किन में सूजन और रेडनेस की समस्या दिख सकती है, जो कई बार दर्दनाक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia लार से करती हैं पिंपल्स को ठीक, डॉक्टर से जानें ये कितना सही

पिंपल होने पर क्या करना चाहिए?

पिंपल होने पर आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आप इन बातों पर गौर कर सकते हैं--

  • पिंपल होने पर आप उसे छुने से बचें, इससे बैक्टीरिया फैलने की संभावना बढ़ सकती है।
  • दिन में कम से कम दो बार हल्के फेस वॉश से अपने चेहरे को साफ करें और ऑयल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • अगर पिंपल के आसपास सूजन है तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर हल्का-हल्का उसपर लगाएं, जिससे सूजन और रेडनेस कम हो सके।
  • टी ट्री ऑयल, सैलिसिलिक एसिड आदि क्रीम का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर करें।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या नीम का पेस्ट लगाने से एक्ने-पिंपल वाकई कम होते हैं? जानें इस बारे में

निष्कर्ष

माथे के बीच में पिंपल फोड़ना न सिर्फ आपकी स्किन के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी हानिकारक हो सकता है। यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ दिमाग की नसों को भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए, पिंपल को फोड़ने से बचें और किसी भी तरह की कंफ्यूजन होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पिंपल किसकी कमी से होता है?

    पिंपल्स होने का एक बड़ा कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन है। इसके अलावा, विटामिन ए, डी और ई की कमी के कारण भी पिंपल्स होने की समस्या बढ़ जाती है।
  • पिंपल होने का मुख्य कारण क्या है?

    पिंपल्स होने का मुख्य कारण पोर्स में सीबम और डेड स्किन सेल्स का जमा होना है, जो आपके पोर्स को बंद कर देते हैं और बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बनते है, जिससे स्किन पर पिंपल्स की समस्या होने लगती है।
  • पिंपल होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

    पिंपल्स होने पर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स, ज्यादा मीठी, तला हुआ और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये खाद्य पदार्थ आपकी स्किन पर ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। 

 

 

 

Read Next

दाढ़ी-मूंछ की सफाई में लापरवाही पड़ सकती है भारी! टॉयलेट सीट के बराबर हो सकते हैं बैक्टीरिया

Disclaimer

TAGS