नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना क्यूटिकल्स को कैसे बनाएं सुंदर? जानें

नाखूनों को नुकसान पहुंचाएं बिना आप इन 5 टिप्स को फॉलो करके आप अपने क्यूटिकल्स को सुंदर बना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना क्यूटिकल्स को कैसे बनाएं सुंदर? जानें


क्यूटिकल्स आपके नाखूनों को मजबूत बनाने और आपके हाथों को सुंदर दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्यूटिकल्स, नाखूनों के चारों तरफ की महीन त्वचा की परत होती है। यह आपके नाखूनों को बैक्टीरिया से बचाने और आस-पास की स्किन को इंफेक्शन होने से रोकने में मदद करते हैं। क्यूटिकल्स के आस-पास की स्किन काफी नाजुक होती है, जो आसानी से ड्राई हो जाती है, जिससे नाखूनों के उखड़ने की संभावना बढ़ सकती है। लेकिन घर पर अपने नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना आप अपने क्यूटिकल्स को सुरक्षित रखते हुए सुंदर दिखा सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनिका गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके नाखूनों को नुकसान पहुंचाए बिना क्यूटिकल्स को सुंदर दिखाने के कुछ टिप्स शेयर किए हैं। 

स्वस्थ और सुंदर क्यूटिकल्स पाने के उपाय - How Do You Get Perfect Cuticles in Hindi?

1. उंगलियों पर रेगुलर क्यूटिकल ऑयल का उपयोग करें - Always Use Cuticle Oil

अपने क्यूटिकल को सुंदर बनाए रखने के लिए हमेशा नियमित रूप से उन पर क्यूटिकल ऑयल या रिच हैंड क्रीम का उपयोग करें। ऐसा करने से उनमें दरारे नहीं आती और वे बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं। 

2. क्यूटिकल को पीछे खींचने से बचें - Don’t Push Back Your Cuticles

अपने क्यूटिकल्स को पीछे की ओर धक्का देने से बचें। क्योंकि क्यूटिकल्स को पीछे की ओर खींचने से आपको नखूनों के आस-पास की स्किन में जलन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- नाखूनों की बदबू और खुजली दूर करेंगी ये 3 होममेड हैंड क्रीम, जानें बनाने का तरीका

3. सफाई करते समय दस्ताने पहनें - Wear Gloves When Cleaning 

अपने हाथों और नाखूनों को केमिकल्स और अत्यधिक नमी से बचाने के लिए बर्तन साफ करते समय, घर की साफ-सफाई करते समय या कपड़े धोते समय जरूर पहनें। दस्ताने पहनें बिना साफ-सफाई करने से आपके क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंच सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Anika Goel | Dermatologist (@dranikagoel_skin)

4. नम त्वचा को मॉइस्चराइज करें - Apply Moisturiser On Damp Skin

अपने क्यूटिकल्स की नमी को बनाए रखने और उन्हें सॉफ्ट रखने के लिए हमेशा नम स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं। 

5. पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन - Eat Nutrient Rich Diet

नाखूनों के स्वास्थ्य और क्यूटिकल्स के बेहतर रखरखाव के लिए आप अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और अंडे जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

अगर आप भी अपने क्यूटिकल्स को सुंदर और मुलायम बनाए रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को अपने रूटीन में शामिल करें। 

Image Credit- Freepik

Read Next

पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स से छुटकारे के लिए घर पर 5 मिनट में बनाएं ये 3 स्क्रब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version