Benefits Of Moisturising Nails In Hindi: ज्यादातर लोग नाखूनों की केयर करते हैं। इसके लिए, नेल्स को समय-समय पर काटते हैं। वहीं, खासकर महिलाओं की बात करें तो वे मेनिक्योर-पेडिक्योर करवाती हैं। इससे नेल्स की शाइन बढ़ती है और नेल्स के आसपास से सब गंदगी निकल जाती है। लेकिन शायद ही कोई ऐसा हो नेल्स को कभी मॉइश्चराइज करता है। असल बात ये है कि हर कोई बॉडी मॉइश्चराइजर का यूज करता है। अपनी स्किन की शाइन और बालों की शाइन पर विशेष समय बिताता है। ऐसे लोग बहुत कम हैं, जो नेल्स को मॉइश्चराइज करने के बारे में सोचते हैं। जबकि, नेल्स हेल्थ के लिए इनको मॉइश्चराइज जरूर करना (Nails Ko Moisturize Karne Ke Fayde) चाहिए। इस लेख में हम आपको बता हे हैं कि नेल्स मॉइश्चराइजर करने से किस-किस तरह के फायदे मिलते हैं। इस बारे में हमने नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल से बात की।
नाखूनों को मॉइश्चराइज करने के फायदे- Benefits Of Moisturising Nails In Hindi
क्यूटिकल्स मजबूत होते हैं
अक्सर महिलाएं अपने नाखूनों पर कई-कई दिनों तक नेल पॉलिश लगाकर रखती है। अच्छे से अच्छे ब्रांड की नेल पॉलिश लगाने के बावजूद, उसमें हार्मफुल केमिकल्स का यूज होता है। इसका मतलब है कि जब जितना ज्यादा केमिकल्स का यूज अपने नाखूनों पर करेंगे, उनके नाजुक और कमजोर होने का रिस्क उतना ज्यादा रहेगा। विशेषकर, केमिकल प्रोडक्ट यूज करने की वजह से क्यूटिकल्स काफी कमजोर हो जाते हैं। वहीं, नियमित रूप से मॉइश्चराइजर का उपयोग करने से क्यूटिकल्स मजबूत होंगे, जिसका पॉजिटिव असर नेल्स पर भी पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: इन 15 घरेलू उपायों से बनाएं अपने कमजोर नाखूनों को मजबूत और हेल्दी, बढ़ेगी नाखूनों की लंबाई और चमक
नाखून सॉफ्ट होते हैं
जो लोग केमिकल प्रोडक्ट्स का यूज बहुत ज्यादा करते हैं, उनके नाखून बहुत रफ हो जाते हैं और जरा-सी एक्टिविटी करने से नाखून टूट जाते हैं। ऐसा खासकर, उन महिलाओं के साथ होता है, जो अपने हाथ से बर्तन धोती हैं, कपड़े धोने वाले साबुन का उपयोग करती हैं। ध्यान रखें कि इस तरह के प्रोडक्ट हाथों और नेल्स हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से नेल्स को मॉइश्चराइज करें। इससे नेल्स सॉफ्ट होंगे और टूटने का रिस्क भी कम होता है। यहां तक कि नियमित रूप से नाखून काटने से नेल्स छोटे रहेंगे, जिससे टूटने का जोखिम अपने आप कम हो जाएगा।
नाखूनों की खोई चमक लौट आती है
कई बार पानी में घंटों काम करना या फिर नाखूनों की सही केयर न करने की वजह से इनकी चमक खो जाती है। नाखून पीले और बेजान से नजर आने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि नाखूनों की चमक बरकरार रहे, तो इन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे नाखूनों का खुरदुरापन भी दूर होता है। यही नहीं, लगातार नेल्स मॉइश्चराइजर यूज करने से नाखून के आसपास की त्वचा भी सॉफ्ट और स्मूद नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: नाखूनों के कटने और टूटने की समस्या को दूर करते हैं ये 5 Flower Seeds Oil, जानें फायदे
नाखूनों को मॉइश्चराइज करने के टिप्स
नाखूनों को मॉइश्चराइज करना बहुत आसान है। इसके लिए यहां बताए गए टिप्स फॉलो करें-
- नाखूनों पर ऑलिव ऑयल की कुछ बूदें डालें। अब इससे हाथ की उंगली की मदद से हल्के हाथों से रब करें। सभी नाखूनों के साथ ऐसा करें। कुछ ही देर में नाखून शाइन करने लगेंगे।
- सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। क्यूटिकल्स को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद, तेल या मॉइश्चराइजर का उपयोग नेल्स और क्यूटिकल्स में जरूर करें।
- ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग कम करें, जो नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बर्तन धोने के लिए ग्लव्स का यूज करें। इसके अलावा, एल्कोहल बेस्ड साबुन, सैनिटाइजर और हैंडवॉश का यूज करने से बचें। इनका स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है।
All Image Credit: Freepik