मानसून के मौसम में जरूरी है पर्याप्त विटामिन डी का सेवन, जानें कैसे पूरी करें कमी

Tips To Fulfill Vitamin D During Monsoon: विटामिन डी की कमी से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर जाता है, जानें पूरा करने के टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून के मौसम में जरूरी है पर्याप्त विटामिन डी का सेवन, जानें कैसे पूरी करें कमी


Tips To Fulfill Vitamin D During Monsoon: शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है। विटामिन और मिनरल्स की शरीर में आपूर्ति भोजन के माध्यम से होती है। विटामिन डी शरीर को भोजन और सूरज की किरणों से मिलता है। धूम में कुछ देर रहने पर आपके शरीर में विटामिन डी का सही अवशोषण होता है। इससे आपके शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा कम होता है। विटामिन डी, दरअसल फैट में घुलनशील विटामिन (Fat Soluble Vitamin) है। शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण कैल्शियम और फास्फोरस का अवशोषण भी प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। विटामिन डी की कमी से आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। बारिश और सर्दी के मौसम में विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं बारिश के मौसम में विटामिन डी की कमी से कैसे बचें?

बरसात के मौसम में विटामिन डी की कमी दूर करने के टिप्स- Tips To Fulfill Vitamin D During Rainy Season in Hindi

शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा मानसून के दौरान ज्यादा रहता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप लंबे समय से विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेकर सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए। वैसे आप डाइट के माध्यम से भी शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी कर सकते हैं। एक स्वस्थ और वयस्क व्यक्ति को रोजाना लगभग 600 आईयू (15 MCG) विटामिन डी जरूरी होता है। ऐसे लोग जो 7० साल के हो चुके हैं, उन्हें रोजाना 800 आईयू (20 MCG) विटामिन डी की जरूरत होती है।

 Tips To Fulfill Vitamin D During Monsoon

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी से कौन से रोग हो सकते हैं?

मानसून में विटामिन डी की कमी पूरा करने के टिप्स-

1. दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स

मानसून के दौरान शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। शाकाहारी लोगों के लिए दूध सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। रोजाना एक से दो गिलास दूध पीने और मिल्क प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, खोया आदि का सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी।

2. अंडा खाएं

अंडे में विटामिन डी की ठीक मात्रा होती है। रोजाना अंडे का सेवन करने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। दिन में 2 से 3 अंडे का सेवन करने से आप विटामिन डी की कमी से बच सकते हैं। अंडे में प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी की कमी क्यों होती है? जानें कैसे करें बचाव

3. मशरूम का सेवन करें

मशरूम को विटामिन डी का भंडार माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है। इसका सेवन करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है और इससे जुड़ी बीमारियों में भी फायदा मिलता है।

4. दलिया खाएं

दलिया शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन डी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बरसात के मौसम में दलिया खाने से आपके शरीर को विटामिन डी की सही मात्रा मिलेगी।

5. फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस

फोर्टिफाइड जूस में भी विटामिन डी की मात्रा होती है। बरसात के मौसम में विटामिन डी की कमी से बचने के लिए फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस पीना फायदेमंद होता है।

विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा न होने पर आपका शरीर कमजोर हो सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डाइट में विटामिन डी से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

स्वाद ही नहीं सेहत से भरपूर है किमची, जानें इसे खाने के फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer