Expert

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं शहद, तेज होगा मेटाबॉलिज्म

How To Eat Honey To Detoxify The Body: अगर आप सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो शहद को इन तरीकों से खाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन 3 तरीकों से खाएं शहद, तेज होगा मेटाबॉलिज्म

How To Eat Honey To Detoxify The Body: समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। शरीर डिटॉक्स करने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर को डिटॉक्स करने से पाचन में सुधार होता है, नींद अच्छी आती है, हार्मेनल असंतुलन ठीक होता है और भूख भी खुलकर लगती है। शरीर को डिटॉक्स करने से शारीरिक फायदों के साथ मानसिक तौर भी मजबूत होते हैं। बहुत से लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए गलत तरीकों को फॉलो करते हैं, जिस कारण शरीर को फायदे के बजाए नुकसान होता है। घर पर देसी तरीके से शरीर को डिटॉक्स करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। शहद शरीर को हेल्दी रखता है। ये वजन कम करने के साथ सर्दी में ठंड से बचने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण बीमारियों से बचाने के साथ पेट को साफ करने में मदद करता हैं। शहद में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए शहद का सेवन कैसे करें। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

1. गर्म पानी और शहद

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नियमित गर्म पानी और शहद का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें, तो वजन कम होगा और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच शहद को मिलाकर इसको पिएं। इसके सेवन से पेट साफ होने में भी मदद मिलेगी।

2. शहद और नींबू

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए शहद और नींबू भी एक अच्छा ऑप्शन है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। शहद और नींबू का सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी को गर्म करें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 नींबू को निचोड़ लें। इस पानी को पीने से लिवर साफ होने के साथ कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

honey

3. शहद और दालचीनी

अगर आप भी शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो शहद और दालचीनी का सेवन भी किया जा सकता है। दालचीनी और शहद के सेवन से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ अपच और ब्लोटिंग से राहत देता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी को उबलने रखें। इसमें 1 इंच लंबी दालचीनी को डालकर पानी को आधा होने तक उबालें। जब पानी आधा हो जाएं, तो छानकर इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें विटामिन ई से भरपूर फूड्स, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

शहद खाने के फायदे

  • अगर आप लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो शहद के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। 
  • शहद शरीर को अंदरूनी तौर पर गर्म रखता है और मौसमी बीमारियों के संक्रमण से बचाता हैं।
  • शहद अपच, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत देता है।
  • शहद कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ हार्ट को हेल्दी रखता है।
  • शहद के नियमित सेवन से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। 

शहद शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। डायबिटीज के मरीज शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हरगिज शहद का सेवन न करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

Low Calorie Snacks: सर्दियों में खाएं 100 कैलोरी वाले ये 5 स्नैक्स, रहेंगे हेल्दी

Disclaimer