हठ योग क्या है, जानें शरीर को इससे होने वाले 7 फायदे और करने का सही तरीका

हॉट योग और नाद योग की तरह ही हठ योग भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यहां जानें इससे होने वाले फायदे और करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
हठ योग क्या है, जानें शरीर को इससे होने वाले 7 फायदे और करने का सही तरीका


शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। प्राचीनकाल से ही योग को शरीर के विकास के लिए बेहद कारगर प्रक्रिया मानी जाती है। योग करने से न केवल मन शांत रहता है बल्कि इसके जरिए स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है। योग हमारे मन को भौतिकता से परे लेकर जाता है। जिससे हमारा मन शांत होता है और हमारा मानसिक विकास भी होता है। आपने हॉट योग, न्यूड, योग और नाद योग समेत अन्य भी कई योगों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी हठ योग (Hatha Yoga) के बारे में सुना है। अगर नहीं तो हमारा आज का लेख इसी विषय पर आधारित है। हठ योग एक ऐ प्रक्रिया है, जो योगियों द्वारा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। हठ योग दो शब्दों से मिलकर बना है। ह का अर्थ है सूरज (Sun) और ठ का अर्थ है चंद्रमा (Moon)। सूरज और चंद्रमा से मिलकर बना हठ योग एक नहीं बल्कि कई मुद्राओं में किया जाता है। सूरज और चांद को मानव शरीर का स्तंभ माना जाता है। शरीर में उर्जा का स्त्रोत माने जाने वाले सूर्य और चंद्रमा का संतुलन हमें कई बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है। तनाव कम करने के लिए भी हठ योग काफी कारगर माना जाता है। यही नहीं यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) में सुधार करने के साथ ही हड्डियों की मजबूती, हृदय स्वास्थ, त्वचा की सुंदरता और कमर दर्द समेत कई समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं हठ योग के फायदे और करने के सही तरीके के बारे में। 

hathayoga

हठ योग क्य़ा है (What is Hatha Yoga) 

हठ योग सूरज और चंद्रमा से मिलकर बना है। प्राचीन काल से ही योगियों की पसंद रहे हठ योग को आसान भाषा में समझें तो अपनी शरीर में सूरज और चंद्रमा को संतुलन में लाना होता है। इस योग के जरिए आपकी शरीर में इन दोनों का ही संतुलन बना रहता है और आप कई बीमारियों से मुक्त रहते हैं। माना जाता है कि रक्त के संचार के साथ ही हृदय की गति को सुचारू रूप से काबू करता है। हठ योग कई मुद्राओं में किया जाता है जैसे वृक्षासन, बालासन, ताड़ासन, उत्तानासन और सेतु बंधासन समेत और भी कई आसन हैं। प्रत्य़ेक आसन आपकी श्वासन प्रणाली को ठीक करने और कई विकारों को दूर करने में बेहद कारगर माने जाते हैं। 

हठ योग करने के फायदे (Benefits of Hatha Yoga) 

stress

1. तनाव कम करे (Reduces Stress)

तनाव होना आज के समय में आम समस्या है, ऐसे में हठ योग का अभ्यास आपको तनाव से दूर रखता है। साल 2017 में हुए एक शोध की मानें तो हठ योग का अभ्यास करने वालों में कार्टिसोल हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इसका नियमित अभ्यास आपका ब्लड प्रेशर भी कम करता है। साथ ही कार्टिसोल का स्तर कम होने से आपका तनाव खुद ब खुद निचले स्तर पर आने लगता है। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म भी नियंत्रित रहता है। इसका नियमित रूप से अभ्यास करने से आपका तनाव धीरे धीरे कम होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें- मन और शरीर को शांत और संतुलित रखने में फायदेमंद है यिन योग (Yin Yoga), जानें इसके बारे में

2. नींद के लिए फायदेमंद (Better Sleep)

श्वासन प्रणाली वाली मुद्रा में बैठकर हठ योग करने का अभ्यास आपको निद्रा की अवस्था में लाने के ले काफी कारगर माना जाता है। हठ योग की मुद्रा में आने वाले कई आसनों का अभ्यास आपको तनाव से बाहर निकालकर सुकून की अवस्था में लाने में मदद करता है। आपकी शरीर में कार्टिसोल का स्तर नियंत्रित रहने के साथ ही ब्लड प्रेशर जैसी अन्य समस्याएं भी नियंत्रित रहती हैं, जो धीरे धीरे आपको नींद की स्थिति में लाने का काम करते हैं। 

backpain

3. बैक पेन से दिले छुटकारा (Get Rid of Back Pain)

बैक पेन होना आज के समय में बेहद आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना उतना ही घातक है। हठ योग के अंतर्गत आने वाली कुछ मुद्राओं मुख्य रूप से आपकी कमर और पीठ के आसपास के हिस्सों में फायदेमंद मानी जाती हैं। जिसके अभ्यास से आपकी रीढ़ की हड्डी समेत पीठ और कमर का दर्द और जकड़न भी कम हो जाती हैं। विश्वविद्यालय में हुए एक शोध के अनुसार हठ योग दर्द के लिए एक थैरेपी की तरह काम करता है। इसके अभ्यास से आपकी कमर में हो रहा तेज दर्द भी ठीक हो जाता है। साथ ही यह शरीर में लचीलापन लाने और पोश्चर में सुधार करने के लिए बहुत कारगर माना जाता है। 

4. हड्डियों को करे मजबूत (Makes Bone Stronger)

हड्डियों के विकार से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह योग काफी फायदेमंद माना जाता है। हठ योग आपकी बोन डेंसिटी को बढ़ाने में भी काफी मददगार माना जाता है। इससे ओस्टियोपोरोसिस और स्पॉंडिलाइटिस तक की भी समस्याएं होने की संभावना कम हो जाती है। शरीर में बोन डेंसिटी यानि हड्डियों का घनत्व खत्म या कम हो जाने पर हड्डियों की मजबूती खत्म होने लगती है और कई समस्याएं होने लगती हैं। हठ योग का नियमित अभ्यास आपकी बोन डेंसिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। जिससे आपकी हड्डियां न सिर्फ मजबूत होंगी बल्कि उनमें लचीलापन भी बढ़ेगा।  

5. त्वचा के लिए फायदेमंद (Beneficial for Skin)

त्वचा के निखार के लिए भी हठ योग काफी फायदेमंद माना जाता है। त्वचा में बहुत तरह की परेशानियां होती रहती हैं। इसलिए त्वचा की शुद्धी भी समय समय पर बेहद जरूरी है। हठ योग आपकी त्वचा का निखार तो बरकरार रखता ही है, साथ साथ त्वचा की शुद्धी के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है। हठ योग आपकी त्वचा की नसों में खून का प्रवाह सुचारू करता है, जिससे त्वचा को भरपूर मात्रा में खून मिलता है और त्वचा बिलकुल खिली रहती है। 

heart

6. हृदय के लिए फायदेमंद (Beneficial for Heart)

हठ योग का रोजान अभ्यास करने पर आपकी शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है, ब्लड प्रेशर के साथ साथ ग्लूकोज का भी स्तर नियंत्रित रहता है, जिस कारण आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा काफी हद  तक कम हो जाता है। वजन कम करने के साथ ही यह हृदय की धड़कन को भी सुनिश्चित और संतुलित करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से हृदय की बीमारियां जैसे हाइपरटेंशन, स्ट्रोक आदि जैसी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी  पढ़ें - नाद योग क्या है? जानें इससे होने वाले फायदे और करने का तरीका

7. शरीर में लचीलापन बनाए (Increases Flexibility)

शरीर को लचीली बनाने के लिए हठ योग बेहद कारगर आसन माना जाता है। साल 2015 में हुए एक शोध के अनुसार शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी यानि लचीलापन बनाने के लिए रोजाना आधे घंटे से 90 मिनट तक हठ योग का अभ्यास करें। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी और कमर के आस पास के हिस्सों का लचीलापन बना रहेगा। इसलिए शरीर में लचीलापन बरकरार रखना चाहते हैं तो इस योग का अभ्यास शुरू कर दें। 

hathyogaclass

हठ योग करने की विधि (How to Do Hatha Yoga)

हठ योग में वैसे तो कई मुद्राएं हैं, जिनका बारी बारी आपको प्रयास करना होता है। इसलिए सभी मुद्राओं का प्रयास आपको अलग अलग तरीकों से करना होता है। यदि आपको इन अभ्यासों को करने में कोई समस्या है तो आप योगा क्लासिस ज्वॉइन कर सकते हैं। 

  • हठ योग करने के लिए ध्यान लगाकर बैठें या फिर सूर्य नमस्कार से इसकी शुरूआत करें। 
  • कुछ समय तक आंखें बंद कर मेडिटेशन करें। 
  • हठ योग के अंतर्गत आने वाली सभी मुद्राओं का अभ्यास करें। 
  • श्वासन प्रणाली को दुरुस्त रखने के लिए कुछ सेकेंड तक सांस रोककर रखें। 
  • शरीर की कुछ शक्तियां जगाने के लिए कुंडिलिनी जागरण योग भी किया जाता है। 
  • यदि आप किसी समस्या से ग्रस्त हैं तो अपने योगो ट्रेनर की सलाह के बाद ही इसे करें। 
  • अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों को उर्जावान व मजबूत बनाने के लिए आपको विभिन्न अभ्यासों को करना है।  
  • आपकी हठ योग करने की प्रक्रिया पूरी हुई। 

हठ योग करने से शरीर को एक नहीं बल्कि इस लेख में दिए गए सभी फायदे होते हैं। इस लेख में दी गई विधि को अपनाएं। इससे आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

Read more Articles on Yoga in Hindi

Read Next

नाद योग क्या है? जानें इससे होने वाले फायदे और करने का तरीका

Disclaimer