Mon Oct 12, 2026 | 09:30 AM IST

उबले चावल के पानी (मांड) से घर पर करें फेशियल, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

उबले चावल का पानी चेहरे पर निखार लाता है। जानें इससे फेशियल कैसे करना है?
उबले चावल के पानी (मांड) से घर पर करें फेशियल, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किनउबले चावल के पानी (मांड) से घर पर करें फेशियल, मिलेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन

Facial With Boiled Rice Water: चावल के पानी को लोग स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। कोरियन स्किनकेयर रूटीन में चावल का पानी ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें स्टार्च होता है जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और डल स्किन की समस्या कम होती है। कच्चे चावल के पानी को टोनर की तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। वहीं उबले चावल का पानी भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसे फेशियल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उबले चावल के पानी से चेहरे पर निखार आता है। आइये लेख में जानें चावल के पानी से फेशियल कैसे करना है।

01 - 2025-01-24T163213.07801 - 2025-01-24T163213.078

उबले चावल के पानी से फेशियल कैसे करें? How To Do Facial With Boiled Rice Water

पहले करें क्लींजिंग- Cleansing

क्लींजिंग करने के लिए चावल को उबालकर इसका बचा गाढ़ा पानी अलग कर लें। चेहरा धोकर इसे उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं। दो से तीन मिनट तक क्लींजिंग करें और चेहरा धो लें।

स्क्रब बनाए- Scrub

स्क्रब बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच चावल की मांड लें। इसमें 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। पेस्ट बनाकर अच्छे से स्क्रब करें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाएगी। साथ ही, चेहरे की गहराई से सफाई भी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई चावल का पानी है चेहरे के लिए फायदेमंद? डॉक्टर से जानें

मसाज करें- Massage

मसाज क्रीम बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच चावल का पानी लें। इसमें 1 चम्मच शहद डालें और अच्छे से मिक्स करें। चेहरे पर 5 से 10 मिनट मसाज करें। अब सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।

फेस मास्क बनाएं- Face Mask

फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच मांड लीजिये। इसमें 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच चंदन लीजिये। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं।

त्वचा के लिए उबले चावल के पानी के फायदे- Boiled Rice Water Benefits For Skin

प्राकृतिक निखार बनाए रखे- Glowing Skin

चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए उबले चावल का पानी इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट्स होने का खतरा नहीं होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर शीशे जैसी चमक रहती है।

स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है- Soft and Smooth Skin

चावल की मांड स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करती है। यह चिपचिपा पदार्थ होता है, जो स्किन टेक्सचर को सॉफ्ट बनाता है। अगर आप रोज चावल की मांड से चेहरा साफ करते हैं, तो इससे स्किन स्मूद भी रहती है।

इसे भी पढ़ें- दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाएगा चावल का पानी, इस तरह से करें इस्तेमाल

डार्क स्पॉट्स कम होते हैं- Reduce Dark Spots

उबले चावल का पानी डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है। इसे फेशियल के लिए इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग रहती है। उबले चावल के पानी में स्टार्च होता है, तो डल स्किन और डार्क स्पॉट्स से राहत देता है।

स्किन हाइड्रेट रहती है- Hydrate the Skin

उबले चावल का पानी स्किन को हाइड्रेट भी रखता है। इसके इस्तेमाल से स्किन मॉइश्चराइज होती है और स्मूद रहती है। जिन लोगों की स्किन ड्राई रहती है, उनके लिए भी यह फेशियल फायदेमंद है।

इस फेशियल को आप सप्ताह में एक से दो बार कर सकते हैं। अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको एक्ने और स्किन एलर्जी रहती है, तो पैच टेस्ट करने के बाद ही फेशियल करें।

Read Next

→ De-Tan पैक के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? जानें स्किन एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 24, 2025 16:37 IST

    Published By : Isha Gupta