How To Use Avocado For Skin: एवोकाडो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन वजन कम करने और पाचन बेहतर बनाने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एवोकाडो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है? जी हां, एवोकाडो में पाए जाने वाले आवश्यक गुण त्वचा को अंदर और बाहर दोनों से फायदा देते हैं। इसे त्वचा के लिए कई तरीको से इस्तेमाल किया जाता है। कई ब्यूटी एक्सपर्ट एवोकाडो मास्क इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। वहीं अगर एवोकाडो से फेशियल किया जाए, तो यह टैनिंग और ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा भी दिला सकता है। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानें एवोकाडो से फेशियल कैसे किया जाए।
त्वचा के लिए एवोकाडो के फायदे- Avocado Benefits For Skin In Hindi
एवोकाडो में विटामिन-सी और विटामिन-ई पाया जाता है, जो त्वचा को डैमेज होने से बचाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते है। साथ ही यह ड्राई स्किन की समस्या कम करके स्किन को डैमेज होने से बचाता है। त्वचा पर एवोकाडो कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन को बाहर और अंदर दोनों प्रकार से बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
चलिए अब जानते हैं घर पर एवोकाडो से फेशियल कैसे किया जाए -
एवोकाडो से फेशियल कैसे करें- How To Apply Avocado On Face
एवोकाडो से बनाएं क्लींजर
एवोकाडो का क्लींजर बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच एवोकाडो लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 2 मिनट तक मसाज करें। सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। दही और एवोकाडो का मिक्सचर चेहरे पर फ्रेशनेस बनाए रखेगा। इस स्टेप से चेहरे की धूल-मिट्टी और बारीक कण अच्छे से साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़े- एवोकाडो के छिलकों में होते हैं कई गुण, जानें स्वास्थ्य लाभ और इस्तेमाल के तरीके
एवोकाडो से करें स्क्रब
एवोकाडो से स्क्रब बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच एवोकाडो में 1 चम्मच ओट्स मिलाएं। जरूरत पड़ने पर इसमें गुलाब जल भी मिलाया जा सकता है। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। ओट्स में मौजूद बारीक कण स्किन सेल्स को गहराई से साफ करते हैं, और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखते हैं।
एवोकाडो से बनाए मसाज क्रीम
एवोकाडो की मसाज क्रीम बनाने के लिए 1 चम्मच एवोकाडो में 2 से 3 बूंदे टी ट्री ऑयल की मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। एवोकाडो से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और स्किन हाइड्रेड रहेगी।
इसे भी पढ़े- चेहरे की झुर्रियां दूर करने में कारगर है एवोकाडो का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका
एवोकाडो का फेस मास्क
एवोकाडो का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच एवोकाडो और 1 चम्मच बेसन लीजिए। पेस्ट तैयार करने के लिए दही का इस्तेमाल करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
बेसन में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा की टैनिंग, डार्क स्पॉट्स कम होंगे और चेहरे पर प्राकृतिक निखार बना रहेगा।
अगर आप इसका त्वचा पर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।