दही और एवोकाडो के हेयर मास्क से बालों की डेंसिटी कैसे बढ़ाएं? जानें इस्तेमाल का तरीका

कमजोर और टूटते झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप दही और एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दही और एवोकाडो के हेयर मास्क से बालों की डेंसिटी कैसे बढ़ाएं? जानें इस्तेमाल का तरीका

Yogurt And Avocado Mask For Hair Density In Hindi : हर व्यक्ति चाहता है उसके बाल काले, घने और मजबूत दिखें। लेकिन, आहार में पोषण की कमी व लाइफस्टाइल में हुए बदलावो के कारण बाल कमजोर होकर तेजी से कम होने लगते हैं। आज के समय में यह समस्या हर दूसरे व्यक्ति को परेशान कर रही है। धूल, तेज गर्मी, गंदगी और बालों पर कैमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट का प्रयोग करने से बालों की जड़ों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण वह कमजोर होने लगती है। ऐसे में बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा, बालों तेजी से कम होने लगते हैं और टूटने-झड़ने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आपको बता दें कि घर में मौजूद दही और एवोकाडो से आप बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर इसकी डेंसिटी (स्कैल्प पर बालों का घनत्व) को बेहतर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल बाल तेजी से घने होने लगते हैं और उनकी कई समस्याएं दूर होती है।

बालों के लिए दही और एवोकाडो का हेयर मास्क कैसे बनाएं - How To Make Yogurt And Avocado Mask For Hair Density In Hindi

आवश्यक सामग्री

  • इसके लिए आप एक पका हुआ एवोकाडो लें।
  • दही - करीब आधा कप
  • शहद - एक चम्मच
  • नींबू - एक

दही और एवोकाडो का हेयर मास्क कैसे तैयार करें।

  • इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में एवोकाडो को छीलकर इसके फल के पल्प को निकाल लें।
  • इसके बाद इसमें दही को मिला लें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। जिसके बाद ऊपर से शहद और नींबू का रस मिला लें।
  • सभी चीजों को मिक्स करें। आपका हेयर मास्क तैयार है।

इसे भी पढ़ें : हल्दी और दालचीनी हेयर मास्क से मिलेगा डैंड्रफ से छुटकारा, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

yogurt and avocado mask for hair density

दही और एवोकाडो का हेयर मास्क को बालों पर कैसे अप्लाई करें? How To Apply Yogurt And Avocado Mask For Hair Density In Hindi

  • इस मास्क को बालों पर लगाने से पहले बालों को साफ कर लें।
  • बालों की धूल मिट्टी साफ होने के बाद आप इस मास्क को जड़ों पर लगाएं।
  • जड़ों पर लगाते समय हल्के हाथों से सिर की स्कैल्प पर मसाज करें।
  • इसके बाद बचे हुए मास्क को पूरे बालों पर अप्लाई करें।
  • मास्क को बालों पर करीब 20 से 25 मिनट तक लगाकर छोड़ें।
  • जब मास्क हल्का सूख जाए, तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

दही और एवोकाडो में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके उपायोग से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्कैल्प तक ऑक्सीजन पहुंचने में मदद मिलती है। जिससे बालों की जड़े मजबूती होती है। इसके अलावा, दही और एवोकाडो में विटामिन ए, बी और सी, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि कई मिरल्स भी पाए जाते हैं। ये सभी बालों की जड़ों को पोषण प्रदान कर बालों को घना बनाने में मदद करते हैं। इस मास्क को आप सप्ताह में दो से तीन बार उपयोग कर सकते हैं।

Read Next

बालों में लगाएं नारियल के दूध और दही का हेयर मास्क, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer