महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है एस्ट्रोजन हार्मोन का ज्यादा स्तर, जानें इसे कंट्रोल रखने के तरीके

 महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने से उन्हें कई समस्याएं हो सकती हैं। जानें इसे कैसे कंट्रोल किया जाए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है एस्ट्रोजन हार्मोन का ज्यादा स्तर, जानें इसे कंट्रोल रखने के तरीके


How To Deal With Excess Estrogen Level: स्वस्थ शरीर के लिए हार्मोन्स का संतुलन में होना जरूरी होता है। शरीर में कोई भी हार्मोन असंतुलित हो जाता है, तो इसके कारण कई समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। जैसे कि कोर्टिसोल बढ़ने की वजह से वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा, हमेशा थकावट और  कमजोरी रहना भी कोर्टिसोल का कारण होता है। इसी तरह महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बैलेंस होना भी बहुत जरूरी है। इस हार्मोन को फीमेल हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है। वहीं टेस्टोस्टेरोन को पुरुष हार्मोन के रूप में जाना जाता है। लेकिन ये दोनों ही हार्मोन महिलाओं और पुरुषों दोनों में पाए जाते हैं।  एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं में यौन विकास करने में मदद करता है। लेकिन जब महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक हो जाता है, तो उन्हें बाल झड़ने, मूड स्विंग, तनाव समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर लाइफस्टाइल में बदलाव किये जाएं, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइये इस लेख में जानें इस हार्मोन को कंट्रोल कैसे रखें। 

high estrogen

महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control 

कैफीन और शराब से दूरी बनाएं- Avoid Caffeine and Alcohol

अगर आप कैफीन और शराब का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे भी एस्ट्रोजन असंतुलित हो सकता है। इसलिए एस्ट्रोजन को बैलेंस करने के लिए इन चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। इसके साथ ही, पैकेज्ड फूड और मैदा बनी चीजों से परहेज रखना भी जरूरी हैं। क्योंकि इन चीजों के सेवन से हार्मोन हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

वेट मेंटेन जरूर रखें- Maintain Healthy Weight

वजन ज्यादा होने की वजह से भी एस्ट्रोजन हार्मोन असंतुलित हो सकता है। एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने से वजन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए वेट मेंटेन जरूर रखें। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो डाइट और एक्सरसाइज से इसे कंट्रोल में लेकर आएं। हेल्दी वेट होने से बॉडी में अन्य हार्मोन भी कंट्रोल में रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें- एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने के लिए महिलाऐं जरूर करें इन 6 फूड्स का सेवन

स्ट्रेस कम करें- Reduce Stress 

ज्यादा तनाव लेने से हार्मोनल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इसके कारण शरीर में कोर्टिसोल और एस्ट्रोजन हार्मोन भी असंतुलित हो सकते हैं। इसलिए इन्हें कंट्रोल रखने के लिए स्ट्रेस कंट्रोल करना जरूरी है। इसके लिए आप स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दे सकते हैं। 

लो फैट्स डाइट शुरू करें- Low Fats Diet

लो फैट्स डाइट वजन घटाने के साथ अन्य लाभों के लिए भी फायदेमंद है। इससे शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। क्योंकि, डाइट में फैट्स कम होने से हार्मोन को नॉर्मल होने में मदद मिलती है। लो फैट्स डाइट में आप क्रूसीफेरस सब्जियां, गाजर, अलसी और सोया जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने के क्या लक्षण हैं? जानें इसे बैलेंस करने उपाय

फाइबर इंटेक बढ़ाएं- Increase Fiber Intake

डाइट में फाइबर इंटेक बढ़ाने से आपको कई फायदे मिलेंगे। इससे आपको जल्दी वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, फाइबर इंटेक ज्यादा होने से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। एस्ट्रोजन हार्मोन बैलेंस रखने में भी फाइबर मदद करता है। इसके सेवन से आप ओवरईटिंग नहीं करेंगे और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा।  मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से एस्ट्रोजन हार्मोन कंट्रोल होगा। इसलिए डाइट में सब्जियों और फलों को ज्यादा मात्रा में शामिल करें।

इन टिप्स की मदद से आपको एस्ट्रोजन बैलेंस रखने में मदद मिलेगी। जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

पीरियड्स में करते हैं गर्म पानी की बोतल से मसाज, तो स्किन हो सकती है डैमेज, जानें बेहतर विकल्प

Disclaimer