Expert

पपीता खाने से पेट में दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें दर्द से राहत के लिए 5 उपाय

Stomach Ache After Eating Papaya Remedies: पपीता खाने के बाद अगर आपको भी पेट में दर्द होता है, तो ये 5 सरल उपाय आजमाएं और दर्द से राहत पाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पपीता खाने से पेट में दर्द हो तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें दर्द से राहत के लिए 5 उपाय


Stomach Ache After Eating Papaya Remedies: बहुत बार पपीता खाने के बाद लोगों को पेट में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार के अनुसार, "पपीता खाने के बाद लोगों को पेट दर्द की समस्या होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो पपीता पाचन-तंत्र के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति का पहले से पाचन खराब है, तो इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है, जिसके कारण उन्हें पेट में दर्द हो सकता है। वहीं, इसका  दूसरा सबसे बड़ा कारण है पपीता से एलर्जी होना। पपीता से एलर्जी होना कोई नई बात नहीं है, यह समस्या कई लोगों में देखने को मिलती है। अगर किसी व्यक्ति को पपीता से एलर्जी है और वह पपीता का सेवन करता है, तो उसे पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।" लेकिन जब किसी को पपीता खाने के बाद पेट दर्द होता है, तो वे इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाने में लगे रहते हैं। लेकिन उन्हें कुछ खास आराम नहीं मिलता है। ऐसे में वे इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि पपीता खाने से पेट में दर्द होने पर क्या करें? इस लेख में हम इस स्थिति में दर्द से राहत पाने के लिए 5 सरल उपाय बता रहे हैं।

Stomach Ache After Eating Papaya Remedies in hindi

पपीता खाने से पेट में दर्द से राहत के लिए 5 उपाय- Remedies To Cure Stomach Pain After Eating Papaya In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "अगर किसी को पपीता से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप हर बार पपीता खाने के बाद पेट दर्द महसूस करते हैं, तो इसका सेवन न करें। इसके अलावा, अगर आप पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इसका थोड़ी मात्रा में सेवन करें। एक ही बार में पपीता का बहुत अधिक सेवन करने से बचें।" आप पेट में दर्द से राहत के लिए ये उपाय आजमा सकते हैं...

अदरक की चाय पिएं

अगर आप अदरक की हर्बल चाय बनाकर, इसमें नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो आपको पेट की गैस को कम करने में मदद मिलेगी। अगर पेट में दर्द का कारण एसिडिटी है, तो यह नुस्खा आपके बहुत काम आएगा।

इसे भी पढ़ें: पेट में दर्द किन कारणों से हो सकता है? जानें 13 वजह

जीरा और सौंफ की चाय पिएं

आप एक टी पैन में एक-एक छोटा चम्मच जीरा और सौंफ को उबालकर,  छानकर इसमें नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। यह भी पेट दर्द के लिए एक अच्छा उपाय है।

दूध और दूध से बने उत्पाद न खाएं

अगर आप पेट संबंधी समस्याओं में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है और यह आपकी स्थिति को अधिक गंभीर बना सकता है। ऐसे में इससे बचने में ही समझदारी है।

प्रोबायोटिक्स लें

आंत में अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने के लिए आप प्रोबायोटिक्स ले सकते हैं। इससे आंत के स्वास्थ्य में सुधार होता है और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। आप डॉक्टर की सलाह से प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द का कारण: इन 7 कारणों से आपको हो सकता है पेट दर्द, बचाव के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

डॉक्टर की मदद लें

अगर आपको पपीता खाने के बाद पेट में गंभीर दर्द हो रहा है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कई बार एलर्जी के कारण इसके गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

All image Source: Freepik

Read Next

डिओड्रेंट लगाने से त्‍वचा में हो गई है एलर्जी, तो इन उपायों से म‍िलेगी जल्‍द राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version