Boost Immunity With Cumin Seeds: मानसून में लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। खासकर बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी इम्यूनिटी बाकि लोगों के मुकाबले कमजोर होती है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह बीमारी और इन्फेक्शन की चपेट में जल्दी आते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर पहले बीमारी का प्रकोप झेलना पड़ता है और फिर दवाओं के सहारे दिन काटने पड़ते हैं। अगर इम्यूनिटी अच्छी होगी, तो आप न तो बीमार होंगे और न ही बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़ेंगे। इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको किचन का रुख करना चाहिए। हमारे किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद हैं जिनका सेवन करने से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसा ही एक किचन इंग्रीडिएंट है जीरा। जीरे में कैलोरीज कम होती हैं इसलिए इसे वेट लॉस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बूस्टिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करके मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता है। चलिए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जीरा का सेवन कैसे करें। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन Sanah Gill से बात की।
जीरा में मौजूद पोषक तत्व- Cumin Seeds Nutritional Value
जीरे में विटामिन-सी होता है जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। जीरे में कैल्शियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जीरे में विटामिन-ए और बी12 पाया जाता है जिससे हड्डी संबंधित विकार भी दूर होते हैं। जीरा खाने से थकान और तनाव कम करने में मदद मिलती है क्योंकि जीरे में आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। जीरे में विटामिन-ई होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद मिलती है। जीरे में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जिससे हाई बीपी की समस्या दूर होती है। इसके अलावा जीरे में फाइबर, प्रोटीन, कॉर्ब्स, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
जीरा इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?- Cumin Seeds Helps To Boost Immunity
जीरे में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कॉमन कोल्ड, मानसून में स्किन इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। जीरे में फ्लेवोनॉइड होता है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। जीरे का सेवन करने से बीमारी और इन्फेक्शन से बचाव होता है। जीरे का सेवन करने से गैस, कब्ज, ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधित शिकायतें दूर होती हैं। जीरा खाने से भूख कम लगती है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, दूर रहेंगी मौसमी बीमारियां
डाइट में जीरा को शामिल करने के तरीके- How To Add Cumin in Diet
- सुबह-सुबह एक कप जीरा वॉटर पीने के फायदे (Jeera Water Benefits) अनेक हैं। इससे वेट लॉस करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
- जीरे को तवे पर रोस्ट करें। अब जीरे को गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन अच्छा रहेगा।
- दो कप पानी में जीरा पाउडर, नींबू का रस और शहद डालकर जीरे की चाय बनाकर पिएं।
- जीरे को तवे पर रोस्ट करने के बाद सेंधा नमक और मेथी दाने के पाउडर के साथ मिलाकर चूर्ण की तरह खाएं। सुबह गुनगुने पानी के साथ जीरे से बने चूर्ण का सेवन करें।
- जीरा को किसी भी सब्जी को पकाने के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरे को डालने से सब्जी का स्वाद बढ़ेगा और जीरे के गुण सब्जी में शामिल होंगे।
- जीरे को आटे में डालकर रोटी बनाकर खा सकते हैं।
- जीरे को पीसकर पाउडर बनाकर रख लें। इसे किसी भी डिश में डालकर खा सकते हैं।
- मेरे घर में जीरे वाला दही खाया जाता है। दही में सेंधा नमक और जीरा डालकर खाएं।
- खीरे की स्लाइस पर जीरे का पाउडर डालकर खा सकते हैं।
- सेंधा नमक और जीरे पाउडर को छाछ में मिलाकर हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।