बेसन और दही को चेहरे पर कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

How To Apply Besan And Curd On Face: बेसन और दही का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है। जानें बेसन और दही को चेहरे पर कैसे लगाएं -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 12, 2023 16:00 IST
बेसन और दही को चेहरे पर कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगी ग्लोइंग त्वचा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How To Apply Besan And Curd On Face In Hindi: बेसन का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी किया जाता है। त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए बेसन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। बेसन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। बेसन स्किन के दाग-धब्बों को मिटाने, मुहांसों को दूर करने और त्वचा की रंगत में सुधार लाने का काम करता है। बेसन चेहरे की रंगत निखरता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। बहुत से लोग चेहरे पर बेसन का प्रयोग अलग-अलग तरीके से करते हैं। कोई बेसन में पानी मिलाकर चेहरे पर लगाता है, तो कई लोग बेसन में दूध मिलाकर इसे अपने फेस पर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, आप बेसन में दही मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। जी हां, बेसन और दही का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में विटामिन्‍स, लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स होते हैं। दही त्वचा की गहराई से साफ करता है और त्वचा को पोषण भी प्रदान करता है। बेसन और दही को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा  की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। अब सवाल यह उठता है कि बेसन और दही को चेहरे पर कैसे लगाएं (Besan Aur Dahi Ko Chehre Par Kaise Lagaye)? या चेहरे पर दही और बेसन का का प्रयोग कैसे करें? इस लेख में हम आपको चेहरे पर बेसन और दही लगाने के 3 तरीके बता रहे हैं - 

बेसन और दही को चेहरे पर कैसे लगाएं - How To Apply Besan And Curd On Face In Hindi

बेसन और दही में हल्दी मिलाकर लगाएं 

हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहें तो बेसन, दही और हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सर्कुलर मोशन में स्क्रब करते हुए साफ करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बे और मुंहासे दूर होंगे। इसे लगाने से त्वचा में नैचुरल ग्लो आएगा।  

Chehre-Par-Besan-Dahi-Kaise-Lagaye

बेसन और दही में नींबू मिलाकर लगाएं 

अगर आप चेहरे के कालेपन या टैनिंग की समस्या से परेशान हैं, तो बेसन, दही और नींबू को एक साथ मिलाकर लगाएं। नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है, जो चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है। नींबू चेहरे की रंगत को साफ करने का भी काम करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स की सफाई होगी और त्वचा निखर उठेगी। 

इसे भी पढ़ें: बेसन से बने ये 3 फेस पैक ड्राई स्किन से दिलाते है छुटकारा, डलनेस भी करते हैं दूर

बेसन और दही में शहद मिलाकर लगाएं 

त्वचा के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा में नमी को लॉक करते हैं। इसके अलावा, शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। आप बेसन, दही और शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट लगाकर रखें। फिर पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरा से डेड स्किन और गंदगी को साफ करने में मदद मिलेगी। यह पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या को भी दूर करेगा। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: इन 3 तरीकों से चेहरे पर लगाएं बेसन, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

अगर आप भी निखरी-बेदाग त्वचा चाहते हैं, तो बेसन और दही को चेहरे पर लगा सकते हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बेसन और दही का कॉम्बिनेशन किसी रामबाण से कम नहीं है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Disclaimer