Doctor Verified

कई सालों तक बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस शमा सिकंदर, जानें वह कैसे आईं इससे बाहर

एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने डिप्रेशन और बाइपोलर के बारे में कई बार खुलकर बात की है। जानें उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना कैसे किया।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कई सालों तक बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस शमा सिकंदर, जानें वह कैसे आईं इससे बाहर

एक्ट्रेस शमा सिकंदर का नाम आखिर कौन नहीं जानता? बहुत ही कम समय में छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस का हर कोई दिवाना है। शमा ने छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत ‘ये मेरी है लाइफ’ नामक सीरियल से की। इसके बाद शमा ने सेक्सहॉलिक, माया, बायपास रोड़ और मन जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है। शमा को उनके बोल्ड लूक के साथ खुलकर बात करने के लिए भी पसंद किया जाता है। कई मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में शमा ने बाइपोलर डिसऑर्डर के अनुभव के बारे में भी बताया है। तो आइए ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल मेंटल हेल्थ सीरीज में जानें शमा ने कैसे बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना किया है।

इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

एक्सट्रेस शमा सिकंदर ने first india filmy को दिये एक इंटरव्यू के दौरान अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें कई सालों तक इस समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौराव उनके लिए अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना भी मुश्किल होता था।

इस दौरान शमा ने किन समस्याओं का सामना किया

इंटरव्यू के दौरान ही शमा ने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर के दौरान उनके मन में अजीबो-गरीब ख्याल आते थे। वो कई बार काम के दौरान भी इरिटेट हो जाती थी, जिस पर उनका कंट्रोल नहीं था। शमा कई घंटो तक अकेले बैठकर रोती रहती थीं, उन्हें समझ नहीं आ पाता था कि उनके साथ क्या हो रहा है। 

इसे भी पढ़े- Mental Health A-Z Ep 2: बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? डॉ निमेष देसाई से जानें इसके लक्षण और इलाज

शमा ने बाइपोलर डिसऑर्डर का सामना कैसे किया

शमा ने बताया कि उनका काफी समय तक इलाज चला, लेकिन वो केवल दवाओं के जरिए इलाज पर भरोसा नहीं करती हैं। इस समस्या का सामना करने के लिए शमा ने हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों को अपनाना शुरू किया। वहीं इस समस्या से बाहर आने में उन्हें मेडिटेशन करने से बहुत मदद मिली। 

एक्ट्रेस शमा सिकंदर की स्थिति (बाइपोलर डिसऑर्डर) के बारे में हमने जाना  सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद ने समस्या और इसके लक्षणों पर खुलकर बात की है।  

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण- Symptoms of Bipolar Disorder 

  • अपनी भावनाओं पर कंट्रोल न रख पाना और हर स्थिति में कमजोर महसूस करना।
  • बार-बार मूड में बदलाव होना और छोटी-छोटी चीजों में इरिटेट हो जाना।
  • किसी काम में ध्यान लगाने में परेशानी होना और नई चीजें न समझ पाना। 
  • पर्याप्त नींद लेने में समस्या होना और हर वक्त थकावट और कमजोरी महसूस करना। 

इसे भी पढ़े- रॉकस्टार शो की शूटिंग के दौरान बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हो गए थे हनी सिंह, जानें कैसे आए इस समस्या से बाहर

जानिए क्या है बाइपोलर डिसऑर्डर- What Is Bipolar Disorder

बाइपोलर डिसऑर्डर एक प्रकार का मानसिक विकार है, जिसका असर हर किसी पर अलग-अलग हो सकता है। इस समस्या में व्यक्ति अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाता है और उसके व्यवहार में बार-बार बदलाव आता रहता है।

बाइपोलर डिसऑर्डर में खुद का ध्यान कैसे रखें- How To Take Yourself In Bipolar Disorder

  • अगर आपको चेकअप के जरिए पता चला है कि आप इस समस्या से पीड़ित हैं, तो अपनी दवाओं का खास ध्यान रखें। 
  • डॉक्टर से लगातार संपर्क बनाए रखें, जिससे आपको सही समय पर थेरेपी मिलती रहें। 
  • कई सपोर्ट ग्रुप से कनेक्ट रहें, जो आपको बाइपोलर से डील करने में मदद कर सकें। 
  • हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट की आदत बनाएं, जिससे आपको डिसऑर्डर कंट्रोल करने में मदद मिल सके। 

ओनलीमायहेल्थ की इस स्पेशल सीरीज में हम ऐसी ही एक नई कहानी आपके साथ साझा करते हैं। इस सीरीज में कई उन सेलेब्स और इंफ्लूएंसर की कहानी आपके सामने पेश करते हैं, जिन्होंने कभी न कभी अपनी लाइफ में किसी मानसिक स्थिती का सामना किया है। इस सीरीज के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। 

 

Read Next

सर्दियों में बढ़ जाती हैं कई दिक्कतें, जानें इस मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए 10 टिप्स

Disclaimer