Doctor Verified

Mental Health A-Z Ep 2: बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? डॉ निमेष देसाई से जानें इसके लक्षण और इलाज

बाइपोलर डिसऑर्डर गंभीर मानसिक विकार है, जिसके लक्षणों को समझना जरूरी है। ओनलीमयाहेल्थ की Mental Health A-Z सीरीज में डॉ देसाई से जानें इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Mental Health A-Z Ep 2: बाइपोलर डिसऑर्डर क्या है? डॉ निमेष देसाई से जानें इसके लक्षण और इलाज

व्यस्त जीवनशैली और काम के तनाव के बीच खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। इस कारण शारीरिक स्वास्थ्य के साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगता है। काम के तनाव, जीवन में आते उतार-चढ़ाव और भविष्य की चिंता में कई बार हम इतना झुलस जाते हैं, कि हमें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा होता है। इन सभी चीजों के बारे में बार-बार सोचने के कारण हम तनाव, चिंता और बैचेनी जैसी मानसिक स्थितियो का शिकार होने लगते हैं। ऐसी ही कई मानिसक स्थितियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने "Mental Health A-Z" नामक सीरीज शुरू की है, जिसमें हमारे साथ जुड़े हैं देश के जाने-माने साइकैट्रिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ निमेष देसाई (Dr. Nimesh G. Desai, Senior Consultant Psychiatrist & Psychotherapist)। साइकोथेरेपिस्ट डॉ निमेष देसाई Institute of Human Behavior and Allied Sciences, Delhi में डॉयरेक्टर रहे हैं और NIMHANS, AIIMS जैसे देश के कई बड़े अस्पतालों में अपनी सेवाएं भी दी हैं। ओनलीमायहेल्थ की इस Mental Health A-Z सीरीज में डॉ देसाई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं।

ओनलीमायहेल्थ के यूट्यूब चैनल पर आप इस सीरीज से जुड़े वीडियोज देख सकते हैं और आर्टिकल्स वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। आज इस सीरीज के एपिसोड-2 में डॉ निमेष देसाई बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

बाइपोलर डिसऑर्डर क्या होता है? What Is Bipolar Disorder

बाइपोलर डिसऑर्डर यानी द्विध्रुवी विकार एक प्रकार का मानसिक विकार है, जिसका असर व्यक्ति में कई सप्ताह या महिनों तक भी रह सकता है। ऐसे में व्यक्ति का मिजाज बार-बार बदलता रहता है और उसकी भावनाएं उसके कंट्रोल में नहीं होती हैं। 

बाइपोलर डिसऑर्डर में व्यक्ति की भावनाएं बार-बार बदलती रहती हैं, ऐसे में व्यक्ति कभी बहुत खुश हो सकता है, तो कभी उदास और चिड़चिड़ा महसूस कर सकता है। वहीं भावनाओं में बदलाव के कारण इसे अलग-अलग नाम से भी समझा जा सकता है। जैसे कि- भावनाएं हाई रेंज की ओर जाने पर व्यक्ति बहुत एक्साइटेड और खुद रहता है, जिसे मेनिया (Mania) या मैनिक एपिसोड भी कहा जाता है। वहीं अगर व्यक्ति बहुत ज्यादा चिंतित या उदास महसूस करता है, तो इसे डिप्रेशन (Depression) भी कहा जाता है। इन्हीं भावनाओं के बीच जब व्यवहार में तेजी से बदलाव आता है, तो उसे बाइपोलर डिसऑर्डर कहा जाता है। 

इसे भी पढ़े- हफ्तों-महीनों तक उदास या खुश रहना बाइपोलर डिसऑर्डर के हैं संकेत, जानें ऐसी स्थिति में क्‍या करें

बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण- Symptoms of Bipolar Disorder

अगर आपको किसी अपने में ऐसे लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें- 

  • ऐसे में व्यक्ति की भावनाओं और मूड में बार-बार बदलाव होते रहते हैं
  • मैनिक एपिसोड में व्यक्ति बिना कारण बहुत ज्यादा खुश हो सकता है या बड़ी-बड़ी बाते करने लग जाता है। 
  • मैनिक डिप्रेसिव इलनेस में व्यक्ति बहुत निगेटिव और उदास हो जाता है। ऐसे में वो खुद को अकेले रखने लगता है।  
  • मन में अजीबो-गरीब ख्याल आना और अपने इमोशंस पर कंट्रोल न होना।
  • नींद न आना और काम पर फोकस न कर पाना।

बाइपोलर डिसऑर्डर का इलाज- Bipolar Disorder Treatment

डॉ निमेष देसाई के मुताबिक पहले बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के लिए लिथियम नामक दवा का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इस डिसऑर्डर के लिए कई दवा उपलब्ध है। इसके इलाज के लिए डॉक्टर से लगातार संपर्क बनाए रखना और पूरा ट्रीटमेंट कराना जरूरी है। साथ ही ऐसे लोगों से कनेक्ट होने की कोशिश करें, जो इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। इससे आपको बाइपोलर डिसऑर्डर से जल्द बाहर आने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े- फिट और हेल्दी दिखने वाले ये इंडियन सेलेब्स रह चुके हैं बायपोलर डिसऑर्डर और एंग्जाइटी के शिकार

बाइपोलर डिसऑर्डर से कैसे दूर रहें- How To Prevent From Bipolar Depression

बाइपोलर डिसऑर्डर से बचने या दूरी बनाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत जरूरी है, जैसे कि हेल्दी डाइट लेना, वर्कआउट करना और समय से सोना आदि। इसके साथ ही किसी भी परेशानी में ज्यादा सोचने के बजाय किसी अपने या डॉक्टर से बात करना जरूरी है। 

ओनलीमायहेल्थ की इस सीरिज में हम मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई बीमारियों के बारे में आपको बताव रहे हैं। Mental Health A-Z Ep 2 में दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। इस सीरीज के डिटेल वीडियो आप ओनलीमायहेल्थ के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 

 

Read Next

आपकी ये आदतें सेक्स लाइफ को पहुंचा सकती हैं नुकसान, आज से ही छोड़ें इन्हें

Disclaimer