गर्मियों में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी ये समस्याएं झेलनी पड़ती है। आमतौर पर जंक या फिर प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बच्चों को ये समस्या हो सकती है। गर्मियों में कई बार बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाते हैं, जिससे उनकी गट हेल्थ खराब हो सकती है। इसे नजरअंदाज करने से कई बार अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए जल्दी से जल्दी इसका इलाज करना चाहिए। आइये हेल्थ एक्सपर्ट और फिटनेस कोच रेयान फर्नांडो से जानते हैं बच्चों के पेट से कीड़े निकालने के तरीके के बारे में।
सही न्यूट्रिशन दें
अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो ऐसे में उन्हें सही न्यूट्रिशन यानि अच्छी मात्रा में पोषक तत्व देने चाहिए। जब शरीर में सही पोषक तत्व पहुंचते हैं तो वे सभी कीड़ों को नष्ट कर देते हैं। इससे कीड़े पेट में ही समाप्त होने लगते हैं। इसके लिए आपको बच्चों को हरी सब्जियों और फलों का सेवन कराना चाहिए।
पपीते के बीज
बच्चों के पेट से कीड़े का सफाया करने के लिए पपीते के बीज खिलाए जा सकते हैं। इसके लिए बच्चों को पपीते के बीज में एक चम्मच शहद मिलाकर देना चाहिए। इन बीजों में प्राकृतिक मॉलिक्यूल्स पाए जाते हैं, जो कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। 2 से 3 दिनों तक यह बीज खिलाने से बच्चों को लाभ मिल सकता है।
View this post on Instagram
अनार खिलाएं
बच्चों के पेट से कीड़े निकालने के लिए उन्हें अनार खिलाया जा सकता है। इसके लिए आप उन्हें अनार उसके बीज या फिर जूस पिला सकते हैं। कीड़ों का सफाया करने के लिए आपको उन्हें कम से कम 10 दिनों तक अनार का जूस पिलाएं। ऐसा करने से काफी लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें - बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े तो उन्हें खिलाएं ये फूड्स, मिलेगा छुटकारा
गंदगी से दूर रखें
अक्सर गंदगी या फिर धूल-मिट्टी में खेलने से बच्चों को इंफेक्शन का खतरा रहता है। मिट्टी में लगे जर्म्स और बैक्टीरिया बच्चों के पेट तक पहुंच सकते हैं, जिससे पेट में कीड़े पड़ सकते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए उन्हें मिट्टी में खेलने से रोकें साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version