बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े तो उन्हें खिलाएं ये फूड्स, मिलेगा छुटकारा

Foods for stomach worms in child: बच्चे के पेट में कीड़े होने पर बच्चों को बहुत परेशानी होती है। ऐसे में आप उन्हें ये फूड्स खाने को दे सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चे के पेट में हो गए हैं कीड़े तो उन्हें खिलाएं ये फूड्स, मिलेगा छुटकारा


बच्चों के पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। उनके पेट में कीड़े होने से अचानक पेट में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में बच्चे को भूख न लगने, जी मिचलाने और उल्टी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बच्चे के पेट में घाव होने का डर भी रहता है। आमतौर पर पेट में कीड़े खानपान की गलत आदतों, मिट्टी खाने की आदत, दूषित खाना और गंदा पानी पीने के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका बच्चा गंदे पानी से हाथ धोता है या नहाता है, तो इस वजह से भी उसके पेट में कीड़े हो सकते हैं। पेट के कीड़े की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ खास फूड्स  उन्हें खिला सकते हैं। इससे पेट के कीड़े आसानी से कम हो सकते हैं।

पेट के कीड़े दूर करने के लिए बच्चों को खिलाएं ये फूड्स 

1. तुलसी 

बच्चे के पेट में कीड़े होने पर आप उन्हें तुलसी से बनी चाय पीने को दे सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में चार-पांच तुलसी की पत्तियां, पानी, दालचीनी और गुड़ डालकर उसे अच्छे से उबाल लें। उसके बाद इसे बच्चे को पीने को दें। तुलसी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पेट के कीड़े को खत्म करने के लिए फायदेमंद हो  सकते हैं।

stomach-worm-in-kids 

2. पपीता

पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो बच्चे के पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे आप उन्हें सुबह के नाश्ते में दे सकते हैं। इससे उनकी सेहत भी अच्छी रहती है और पेट भी साफ रहता है। पपीता खिलाने से मल के रास्ते से पेट के कीड़े काफी हद तक निकल जाते हैं।

3. अनार 

अनार के सेवन से भी बच्चे का पेट साफ हो सकता है। अनार में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट्स और रिबोफ्लेविन पाए जाते हैं, जो बच्चे के पेट को साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आप अनार के छिलके को सुखाकर उसे पीसकर बच्चे को पानी में मिलाकर पीने को दे सकते हैं। यह पेट के कीड़ों को खत्म कर सकता है। 

इसे भी पढे़ं- पेट के कीड़े दूर करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, बच्चा हमेशा रहेगा स्वस्थ

4. अजवाइन

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह कीड़े को खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप अजवाइन पाउडर में आधा चम्मच गुड़ मिक्स करके उन्हें खाने को दे सकते हैं। अगर उन्हें इस तरीके से अजवाइन खाने में परेशानी हो रही है, तो आपको अजवाइन से बनी हर्बल चाय बच्चे को पीने को देना चाहिए। इसके अलावा आप सब्जी या अन्य चीजों में भी अजवाइन मिलाकर खाने को दे सकते हैं। इससे पाचन तंत्र सही रहता है। 

how-to-cure-stomach-worm-in-kids

5. लौंग 

लौंग का पानी पीने से पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लौंग में  विटामिन्स, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, थियामिन, सोडियम, मैंगनीज और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो पेट के कीड़ों को खत्म करने के साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं में भी लाभाकरी साबित हो सकते हैं।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

सिंगल मदर हैं, तो ऐसे दें बच्चे को अच्छी परवरिश; जानें 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version