पेट के कीड़े दूर करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, बच्चा हमेशा रहेगा स्वस्थ

मौजूदा वक्त में बच्चे जंक फूड या बाजार में बिकने वाले खराब खाद्य पदार्थों को खाना पंसद करते हैं। इन खाद्य पदार्थों की अशुद्धता के कारण उनके पेट में कीड़े होने समस्या आम हो गई है। पेट के कीड़ों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट के कीड़े दूर करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, बच्चा हमेशा रहेगा स्वस्थ


मौजूदा वक्त में बच्चे से लेकर बूढ़े सभी चटपटी चीजों के शौकीन होते हैं। खासतौर पर बच्चे जंक फूड या बाजार में बिकने वाले खराब खाद्य पदार्थों को खाना पंसद करते हैं। इन खाद्य पदार्थों की अशुद्धता के कारण उनके पेट में कीड़े होने समस्या आम हो गई है। अगर पेट में कीड़े होने पर उसका सही समय पर उपचार न किया जाए तो पेट के कीड़े आपके बच्चों या फिर बड़ों की भी आंतों को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा भी पेट के कीड़ों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं ये कीड़े

  • छोटे बच्चे अक्सर घर या बाहर इधर-उधर पड़ी चीजों को खा लेते हैं, जिससे कीटाणु उनके पेट में चले जाते हैं।
  • बच्चों के मिट्टी खाने से। 
  • दूषित पानी पीने से।
  • घाव में सड़न होने से।
  • घाव या चोट पर मक्खियों के बैठने से। 
  • अन्य दूषित वस्तुओं के संपर्क में आने से।
  • दूषित वातावरण में रहने या खेलने से।
  • खट्ठी-मीठी वस्तुएं अधिक खाने से।
  • मैदा खाने से भी पेट के कीड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः गुर्दे (Kidney) को स्वस्थ रखने में रामबाण हैं ये 8 घरेलू नुस्खे, आज से करें शुरुआत

पेट में कीड़े होने के लक्षण

  • पेट दर्द होना। 
  • वजन कम होना।
  • पेट में ऐंठन होना।
  • मांसपेशी दर्द या सिरदर्द।
  •  हल्का बुखार।
  • आंखे लाल होना। 
  • जीभ का सफेद होना। 
  • मुंह से बदबू आना। 
  • गुप्तांग पर खुजली की शिकायत होना। 
  • गले में धब्बे पड़ना
  • शरीर पर सूजन आना
  • गुप्तांग में खुजली होना
  • जी मचलना और उलटी आना
  • मल त्याग करते समय खून आना
  • दस्त लगना।
  • गालों पर अजीब धब्बे हो जाना।
  • बच्चा रात को सोते समय दांतों को बजाता है तो उसके पेट में कीड़े हो सकते है|

इसे भी पढ़ेंः इन 5 घरेलू नुस्खों से दूर भगाए सिरदर्द, चंद मिनटों में दर्द होगा छूमंतर

पेट के कीड़ों को दूर करने के उपाय

लहसुन

पेट के कीड़ों के इलाज के लिए लहसुन को काफी कारगार माना जाता है। आप लहसुन की कच्ची कलियों को पीसकर गुड़ के साथ अपने बच्चों को खिलाएं, इसे खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाएंगे। इसके अलावा आप दूध में थोड़ा सा लहसुन का रस मिलाकर अपने बच्चे को पिलाएं, जिससे भी पेट के कीड़े बाहर निकल जाएंगे।

अंजीर

एक जार सूखे हुए अंजीर में जैतून का तेल डालें और जार को बंद कर 40 दिन तक किसी ठंडे स्थान पर रख दें। 40 दिन के बाद रोज सुबह खालीपेट इस सामग्री का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपके पेट के कीड़ों की समस्या हल हो जाएगी।

पपीते के बीज

अगर आप लंबे अरसे से पेट की समस्या से परेशान हैं तो कुछ दिनों तक लगातार पपीते के बीज का सेवन करने से पेट के कीड़ों की समस्या हल हो सकती है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को इस सामग्री से परहेज करना चाहिए।

नीम की पत्तियां

पेट के कीड़ों को मारने के लिए नीम की पत्तियां रामबाण हैं। आप सबसे पहले नीम की पत्त‍ियों को पीसकर उसका रस निकाल लें और इस रस को ठीक उसी मात्रा में शहद के साथ मिलाकर खाएं। ऐसा करने से पेट के कीड़े मन जाएंगे।

अजवाइन

अगर आप छाछ के शौकीन हैं तो छाछ के साथ अजवाइन का चूर्ण मिलाएं और उसे पीने से पेट के कीड़े बाहर निकल जाएंगे। इसके अलावा अजवाइन का चूर्ण और काला नमक गर्म पानी से साथ पीने से भी पेट के कीड़े बाहर  निकाले जा सकते हैं।

Read More Article On Home Remedies In Hindi

Read Next

कान में चला गया है कीड़ा तो इन 4 आसान तरीकों से निकालें बाहर, नहीं होगा दर्द

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version