Expert

पेट की गड़बड़ी आपके हार्मोन्स को कैसे प्रभावित करती है? जानें एक्सपर्ट से

Gut Health Affect Hormones In Hindi: क्या खराब गट हेल्थ महिलाओं में असंतुलन का कारण बन सकती है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की गड़बड़ी आपके हार्मोन्स को कैसे प्रभावित करती है? जानें एक्सपर्ट से


Does Gut Health Affect Hormones In Hindi: महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या बहुत आम है। इन दिनों ज्यादातर महिलाएं इससे जूझ रही हैं। मूड में परिवर्तन, वजन बढ़ना, थकान, पीएमएस, कम कामेच्छा, बालों का झड़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल जैसी समस्याओं से महिलाएं आए दिन निपटती हैं, ये सभी शरीर में हार्मोन्स के अंसुलन को दर्शाते हैं, इसके लिए अलावा पीरियड्स समय पर न आना, पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन जैसी समस्याएं भी हार्मोनल असंतुलन के कारण ही देखने को मिलती हैं। वैसे तो आमतौर हार्मोन्स के असंतुलन के लिए खराब खानपान और जीवनशैली की खराब आदतों को दोष दिया जाता है जैसे कि स्मोकिंग और शराब पीना, तला-भुना, नमकीन और अधिक मसालेदार भोजन आदि।

लेकिन क्या आप जानते हैं, हमारी आंत या पेट का स्वास्थ्य भी हार्मोन्स के संतुलन में बहुत अहम भूमिका निभाता है। अगर किसी महिला का आंत स्वास्थ्य खराब है तो इसकी बहुत अधिक संभावना है कि उनमें हार्मोनल असंतुलन की समस्या भी हो सकती है। खराब गट हेल्थ महिलाओं में हार्मोन्स को कैसे प्रभावित करती है, इसके बारे में डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। तो चलिए जानते हैं...

Does Gut Health Affect Hormones In Hindi

खराब आंत स्वास्थ्य हार्मोन्स को कैसे प्रबावित करता है- Does Poor Gut Health Affect Hormones In Hindi

डायटीशियन मनप्रीत के अनुसार खराब आंत स्वास्थ्य थायराइड फंक्शन को प्रभावित कर सकता है, साथ ही यह आयोडीन, सेलेनियम, जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण को भी प्रभावित करता है। जिससे यह महिलाओं में कई अन्य जरूरी हार्मोन में परिवर्तन का कारण भी बन सकता है। यही कारण कि महिलाओं को स्वस्थ खानपान और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही कुछ प्रोबायोटिक्स जैसे दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह आंत के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है जो कई गंभीर रोगों का कारण बनते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

इसे भी पढें: कैसे पहचानें आप सच में भूखे हैं या बोरियत के कारण कुछ खाने का कर रहा है मन?

खराब आंत स्वास्थ्य कौन-कौन से हार्मोन्स को प्रभावित करता है- Poor gut health affect which hormones

1. थायरॉइड

खराब आंत के कारण थायराइड फंक्शन बिगड़ सकता है। जिसके कारण कई अन्य हार्मोन्स को संतुलन भी बिगडता है।

2. कोर्टिसोल

खराब आंत शरीर में सूजन को बढ़ाने में योगदान देती है और कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को बढ़ाती है।

इसे भी पढें: शरीर और मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करते हैं ये 5 मसाले और हर्ब्स

3. एस्ट्रोजन

जब आपका पेट खराब रहता है और पेट में कब्ज जैसी समस्याएं रहती हैं, तो यह शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजन के जमाव का कारण बन सकता है।

4. इंसुलिन

गट माइक्रोब्स इंसुलिन को विनियमित करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपकी आंत स्वस्थ नहीं रहती है, तो यह इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्दियों में पूरी रात चलाते हैं रूम हीटर? जान लें इससे होने वाले नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version