Herbs And Spices To Calm Body And Mind: दिनभर की भागदौड़, ऑफिस की टेंशन, परिवार या रिश्तों में अनबन और कई अन्य कारणों के चलते लोग काफी चिंतित और परेशान महसूस करते हैं। यह तनाव सिर्फ आपको मानसिक रूप से ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि इसका असर आपके पूरे शरीर पर भी पड़ता है। आपके हाथ-पैर कांपते हैं, सुन्न हो जाते हैं। साथ ही शरीर में भारीपन और हमेशा थकान महसूस होती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं से लेकर घरेलू नुस्खों तक काफी कुछ ट्राई करते हैं। कुछ लोगों के साथ तो इस तरह की समस्या आए दिन रूबरू होना पड़ता है।
अगर किसी व्यक्ति के साथ अक्सर इस तरह की समस्या रहती है, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जिससे कि वे इसके कारणों का पता लगा सके हैं और इसके लिए उपचार प्रदान कर सकें। हालांकि अगर आपको कभी-कभी चिंता, तनाव और शरीर में भारीपन जैसी समस्या का अनुभव करते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स और मसालों की मदद से आप इससे आसानी से राहत पा सकते हैं। डायटीशियन मनप्रीत नें अपनी एक इंस्टाग्राम रील में शरीर और मस्तिष्क को शांत रखने वाली 5 हर्ब्स और मसाले बताए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
शरीर और मस्तिष्क को शांत रखने वाले मसाले और हर्ब्स- Herbs And Spices To Calm Body And Mind In Hindi
1. जायफल
यह फाइबर से भरपूर होता है और डाइजेस्टिव एंजाइम के स्राव को बढ़ाता है। जायफल मस्तिष्क के लिए एक उत्तेजक के रूप में काम करता है, सतर्कता में सुधार करता है। आप रात में सोने से पहले कैमोमाइल चाय में एक चुटकी जायफल मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।
इसे भी पढेें: थायराइड रोगी ब्रेकफास्ट में क्या खाएं? डायटीशियन से जानें 3 भारतीय फूड्स
टॉप स्टोरीज़
2. कैमोमाइल
यह पाचन में सुधार करने और इसके कार्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट संबंधी कई समस्याएं जैसे अपच, मतली, ब्लोटिंग को दूर रखने और इससे छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। यह हमारी नसों को शांत करता है और चिंता कम करता है। आप सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय का सेवन कर सकते हैं।
3. सौंफ
भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन करने या सौंफ की चाय का सेवन करने से सूजन और उम्र से संबंधित संज्ञानात्मक मुद्दों को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
View this post on Instagram
4. अश्वगंधा
अश्वगंधा एसिडिटी, कब्ज और संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में बहुत लाभकारी है। यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है, साथ ही एक अच्छी नींद लेने में मदद करता है। आप सोने से पहले अश्वगंधा की चाय का सेवन कर सकते हैं, साथ ही दूध में अश्वगंधा या पाउडर को उबालकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढेें: इसे भी पढें: भोजन से पहले या बाद में, रायता कब खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय
5. लैवेंडर
पेट की गतिशीलता, अवसाद और तनाव के स्तर में सुधार करने में लैवेंडर बहुत लाभकारी है। आप शाम के समय लैवेंडर की चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे भी शांत और अच्छा महसूस करने में बहुत मदद मिलेगी।
All Image Source: Freepik