True Vs False Hunger In Hindi: अपने पेट को स्वस्थ रखना पूरे शरीर की भलाई के लिए जरूरी है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके पेट पर पड़ता है। इसमें आपकी भूख भी बहुत अहम भूमिका निभाती है। आप किस समय खाते हैं यह आपके पेट के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र ( Dr. Varalakshmi Yanamandra) की मानें आपके पेट की भलाई के लिए आपकी भूख सबसे महत्वपूर्ण कारक है। अगर आप अपनी भूख को ठीक कर लेते हैं तो पेट इससे आपके पेट की आधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। अक्सर लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में रहते हैं कि समय पर खाना खाएं या भूख लगने पर खाएं? डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार अच्छी भूख और बुरी भूख के बीच अंतर जानने से वास्तव में आपको यह समझने में मदद मिल सकती है कि आपको अपनी भूख पर काम करने की आवश्यकता है या नहीं। इस लेख में हम आपको अच्छी और बुरी भूख में अंतर और अपनी भूख को ठीक करने के लिए 4 उपाय (bhook thik karne ke upay) बता रहे हैं।
अच्छी और बुरी भूख में अंतर क्या अंतर है?- Real Hunger Vs False Hunger Difference In Hindi
अच्छी भूख कैसी होती है- what is true or real hunger
जिन लोगों के पास अच्छी मजबूत जठराग्नि होती है, उनका पाचनतंत्र किसी भी समय भोजन को पचा पाने में सक्षम होता हैं। हालांकि, बार-बार ऐसा करना आपके पेट के लिए सही नहीं है। अगर आपको रोजाना एक जैसे समय पर भूख लगती है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर, शरीर की पोषण से जुड़ी जरूरतों के अनुरूप पाचक रस छोड़ रहा है। जो यह दर्शाता है कि आपको अच्छी भूख लग रही है।
टॉप स्टोरीज़
गलत भूख कैसी होती है- what is bad hunger
अगर आपको सही समय पर भूख नहीं लगती है या कम भूख लगती है, तो ऐसे में आपको किसी गलत या अजीब समय पर भूख महसूस होने की संभावना हो सकती है। ऐसा आपकी आंतो के स्वस्थ न होने के कारण हो सकता है, साथ ही यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है।
इसे भी पढें: पेट में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा चाहते हैं? फॉलो करें ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, तेजी से घटेगा बैली फैट
झूठी भूख कैसी होती है- what is false hunger
यह भी आपकी भूख का एक महत्वपूर्ण प्रकार है। झूठी भूख में आप भावनात्मक रूप से खाते हैं। यह अक्सर सबसे पहले दिमाग में उठती है और फिर भावनात्मक तनाव, उदासी और आंत डिस्बिओसिस जैसे कारकों से शुरू होती है। चॉकलेट या नमकीन, चिप्स जैसे चीजों को खाने के लिए क्रेविंग होना झूठी भूख का संकेत देती है।
भूख ठीक करने के उपाय- bhook thik karne ke upay
1. रोजाना एक ही समय पर भोजन करे
आपको रोजाना एक ही समय पर भोजन करना चाहिए। इसकी बनने में समय लग सकता है लेकिन जब नियमित रूप से ऐसा करना शुरू करते हैं तो इससे आपका शरीर एक ही समय में पाचक रसों को छोड़ने की आवश्यकता को पहचानने लगता है।
2. अपनी भूख को पहचानें
भोजन करने से आपको अपनी भूख को पहचानने की जरूरत है। जागरूक बनें और खुद से पूछें कि किसी विशेष फूड के लिए क्रेविंग क्यों हो रही है? क्या ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि यह आपकी भावनात्मक भूक या शारीरिक भूख को शांत करता है?
इसे भी पढें: बवासीर में कौन से फल खाने चाहिए? डायटीशियन से जानें 5 फल, जो दिलाएंगे जल्द राहत
3. एक्सरसाइज करें
अपनी दिनचर्या के हिस्से के रूप में एक्सरसाइज करना शामिल करें। एक्सरसाइज के दौरान आपके शरीर के मूवमेंट से आपके शरीर की अग्नि को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही एक्सरसाइज करने से तनाव को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद मिलती हैं।
4. भूख की अनदेखी न करें
जब आप भूख लगने पर नहीं खाते हैं और लगातार अपनी भूख की अनदेखी करते हैं या अपनी सुविधा के से हिसाब खाते हैं, तो ऐसा करना समय के साथ आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक में गड़बड़ का कारण बन सकता है। इसे ठीक करने का एक ही तरीका है यह है कि आप अपने शरीर पर काम करें और शरीर की जरूरतों को स्वीकार करें।