ओवर कॉन्फिडेंस पहुंचा सकता है मेंटल हेल्थ को नुकसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे?

Negative Effects of Overconfidence: ओवर कॉन्फिडेंस होने से इंसान में घमंड बढ़ने लगता है। जानें यह मानसिक स्वास्थ्य को कैसे नुकसान करता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ओवर कॉन्फिडेंस पहुंचा सकता है मेंटल हेल्थ को नुकसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे?


Negative Effects of Overconfidence on Mental Health: कॉन्फिडेंस इंसान को आगे बढ़ने में मदद करता है। अगर कोई इंसान खुद को लेकर कॉन्फिडेंट है, तो वह मुश्किल से मुश्किल स्थिति का सामना भी कर लेता है। लेकिन जब यह कॉन्फिडेंस इंसान का घमंड बनने लगता है, तो इससे इंसान अपनी सोचने-समझने की शक्ति खोने लगता है। ओवर कॉन्फिडेंस होने की वजह से इंसान खुद को सबसे बेहतर मानते लगता है। इससे न सिर्फ उसके रिश्तें खराब होते हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानें कि ओवर कॉन्फिडेंस इंसान को कैसे नुकसान कर सकता है। 

confident

ओवर कॉन्फिडेंस के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसान- How Overconfidence Can Affects Our Mental Health

गलतियां बार-बार दोहराना

जो लोग खुद को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होते हैं, वो कोई भी गलती स्वीकार नहीं कर पाते हैं। उन्हें महसूस होने लगता हैं कि जो वो करते हैं वही सही हैं। ऐसे में व्यक्ति अपनी गलतियों पर काम नहीं कर पाता है और बार-बार गलतियां दोहराने लगता है। 

सेल्फ ग्रोथ रुक सकती है

जब व्यक्ति हर चीज के लिए ओवर कॉन्फिडेंट होता है, तो उसकी सेल्फ ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में वो खुद को सबसे बेस्ट मानता है और कुछ भी नया नहीं सीख पाता है। इसके कारण व्यक्ति की कुछ नया सीखने की चाह खत्म हो जाती है, जो उसकी सेल्फ ग्रोथ रोक सकती है। 

इसे भी पढ़ें- जरूरत से ज्यादा तारीफ करने और अच्छा बोलने से भी बिगड़ सकते हैं बच्चे, माता-पिता रखें इन 5 बातों का ध्यान

रिश्तों में तनाव बढ़ना

ओवर कॉन्फिडेंस का सबसे ज्यादा असर रिश्तों पर पड़ सकता है। इसके कारण हम अपने रिश्तों को नजरअंदाज करने लगते हैं या घमंड दिखाने लगते हैं। इससे रिश्तों मे दूरियां बढ़ सकती है और हम अकेलापन महसूस कर सकते हैं। 

तनाव बढ़ सकता है

खुद को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने के कारण व्यक्ति काम का ज्यादा बोझ लेने लगता है। इसके कारण उसके लिए सभी चीजों को संभाल पाना मुश्किल हो सकता है। इससे उस पर तनाव बढ़ने लगता है और व्यक्ति खुद को परेशानी में डाल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- ये 3 गेम्स बनाते हैं दिमाग को तेज और याददाश्त को बेहतर, एक्सपर्ट से जानें इन्हें खेलना कैसे है फायदेमंद

दूसरों के लिए खराब इमेज बनना

ओवर कॉन्फिडेंस दूसरों के सामने हमारी खराब इमेज बना सकते हैं। इसके कारण हम पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में डाउन फील कर सकते हैं। ऐसे में हम दूसरे के मन में अपनी खराब इमेज बनाने लगते हैं। 

खुद को ओवर कॉन्फिडेंट होने से कैसे बचाएं- How To Control Yourself From Overconfidence

  • अपने अतीत को स्वीकार करें और खुद को आगे बढ़ाने पर काम करें। 
  • अपनी असलियत स्वीकार करें और सपनों में जीने के बजाय असल जिंदगी को समझें। 
  • अपने काम को कभी भी रिश्तों के बीच न आने दें। अन्यथा आप करीबी से करीबी रिश्ता खो सकते हैं। खुद को बेहतर बनाने पर काम करें।

आपके ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से यह चीजें आपको नुकसान कर सकती हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

 

Read Next

स्वस्थ रहने के लिए फॉलो करें 9-1 नियम, मानसिक स्वास्थ्य को भी मिलेगा फायदा

Disclaimer