Expert

Hair Wash in Monsoon: मॉनसून में बाल कितने दिन के अंतराल में धोने चाहिए?

Hair Wash in Monsoon: मॉनसून में बाल डैमेज होने लगते हैं। इसके लिए बालों को समय-समय पर धोना बहुत जरूरी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hair Wash in Monsoon: मॉनसून में बाल कितने दिन के अंतराल में धोने चाहिए?


Hair Wash in Mons: oonमॉनसून में सेहत ही नहीं, आपको त्वचा और बालों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। मॉनसून में बाल रूखे, बेजान और डैमेज हो जाते हैं। इस दौरान लोगों के बाल भी अधिक झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं मॉनसून में मौसम में नमी अधिक रहती है, जिसकी वजह से बाल जल्दी चिपचिपे और ऑयली हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग बालों को रोजाना धो लेते हैं, वहीं कुछ लोग हफ्ते में 3 दिन बाल धोते हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि मॉनसून में कितने दिन बाद बाल धोने चाहिए? 

तो चलिए खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं इसके बारे में

मॉनसून में बाल कितने दिन बाद धोने चाहिए?-How Often to Wash Hair in Monsoonin

मॉनसून में बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको रोजाना बाल धोने चाहिए। मॉनसून में भी आपको हफ्ते में 3-4 दिन ही बाल धोने चाहिए। रोजाना बाल धोने से बाल कमजोर हो सकते हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है। साथ ही बालों में अधिक नमी हो सकती है। ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल बताती हैं कि मॉनसून में बालों को रेगुलर धोने से बचना चाहिए। आप एक दिन के अंतरात में बाल धो सकते हैं, यानी एक दिन बाल धोएं और अगले दिन न धोएं।

hair wash in monsoon

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में बालों से जुड़ी ये 5 समस्याएं कर सकती हैं परेशान, ऐसे करें देखभाल

मॉनसून में बाल धोने के लिए टिप्स-Hair Wash Tips for Monsoon

  • मॉनसून कई बार बाल बारिश में गीले हो जाते हैं। इसकी वजह से भी बालों में चिपचिपापन बढ़ जाता है। इसलिए जब भी बारिश में बाल भीग जाए, तो हेयर वॉश (Hair Wash) जरूर करें।
  • बारिश के पानी से स्कैल्प इन्फेशन (Scalp Infection in Monsoon) हो सकता है। इसके अलावा जूं और डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ सकती है।
  • मॉनसून में हेयर फॉल (Hair Fall in Monsoon) बढ़ सकता है। इसलिए आपको अपने बालों को पोषण देना जरूरी होता है। इसके लिए आप हेयर ऑयलिंग करें।

मॉनसून में बालों की देखभाल कैसे करें?-Hair Care Tips in Monsoon

  • मॉनसून में बालों को हमेशा नैचुरल शैंपू से धोना चाहिए। कैमिकल और एल्कोहल बेस्ड शैंपू से बचें।
  • मॉनसून में बाल चिपचिपे हो जाते हैं, इसलिए इन्हें ड्राई रखने की कोशिश करें। 
  • मॉनसून में बालों पर हेयर पैक (Hair Pack for Monsoon) लगाया जा सकता है। हेयर मास्क से बाल हाइड्रेट रहते हैं और स्कैल्प की गंदगी भी साफ होती है। 
  • मॉनसून में बालों को हमेशा कंडीशन करना चाहिए। इसके लिए आप हाइड्रेटिंग कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मॉनसून में बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बहुत जरूरी होता है। आपको प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
  • आप रात को अच्छी तरह से बालों की चंपी करें और फिर सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
  • मॉनसून हो या कोई भी मौसम जब तक बहुत जरूरी न हो, बालों को रेगुलर वॉश न करें।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में झड़ रहे हैं बाल, तो अपनाएं ये 6 तरीके

अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए आप हफ्ते में 3-4 दिन बाल धो सकते हैं। इसका साथ की जिस दिन आपके बाल बारिश में भीग जाते हैं, उसे दिन हेयर वॉश करना न भूलें। बारिश के बाद बालों को जरूर धोना चाहिए।

Read Next

मॉनसून में बालों से जुड़ी ये 5 समस्याएं कर सकती हैं परेशान, ऐसे करें देखभाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version