कैल्कुलेटर ऐप बताता है कि आपको अपने भोजन में कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। इस एप को लॉन्च करने वाली कंपनी है एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग में अग्रणी एमवे इंडिया, जिसने बच्चों में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। एमवे इंडिया ने ‘प्रोटीन 4 चिल्ड्रन’ नाम से एक अभियान चलाया है, जिसमें बच्चों के पोषण के लिए प्रोटीन की जरूरतों से उनके माता-पिता व अभिभावकों अवगत कराया जाता है।
एमवे इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी संदीप शाह ने कहा, “जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 50 फीसदी बच्चों में प्रोटीन की कमी है इसलिए बच्चों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।” कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडियन मेडिकल गजट में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन के अनुसार, भारत में प्रोटीन का अभाव एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि 80 प्रतिशत से अधिक भारतीय आहारों में प्रोटीन की कमी पाई जाती है।
इसे भी पढ़ें : जानें कितने प्रकार के होते हैं हृदय रोग और क्या हैं इनके लक्षण
विज्ञप्ति के अनुसार, बच्चों के लिए प्रोटीन की जरूरत बताने के लिए कंपनी ने एक प्रोटीन कैल्कुलेटर ऐप लॉन्च की है, जिससे प्रोटीन के सेवन की सही मात्रा का आकलन करने में मदद मिलती है और इसकी कमी के बारे में पता चलता है। एमवे ने सोशल मीडिया पर ट्रिविया की एक श्रृंखला ‘डिड यू नो’ पेश की है, ताकि बच्चों को प्रोटीन की आवश्यकता की जानकारी मिले।
प्रोटीन की जरूरतों की पूर्ति के लिए न्यूट्रिलाइट प्रोटीन पाउडर के सेवन के बारे में बताते हुए एमवे इंडिया में न्यूट्रिशन एंड वेलनेस के प्रमुख अजय खन्ना ने कहा, “हमारा ब्रांड सभी के अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती में विश्वास करता है। हम सभी बच्चों में खाने की पसंद और नापसंद के बारे में जानते हैं, इसलिए उन्हें सही मात्रा में प्रोटीन देना माताओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। न्यूट्रिलाइट ऑल प्लांट प्रोटीन की एक विशेषता है कि इसे किसी भी भोजन में मिलाया जा सकता है, क्योंकि इसका स्वाद प्राकृतिक है।”
बच्चों के लिए कितना जरूरी है प्रोटीन
प्रोटीन भोजन का अहम अंग है। समुचित प्रोटीन के बिना किसी भी भोजन को सम्पूर्ण नहीं माना जा सकता। प्रोटीन के बिना हम अपने रोजमर्रा के काम भी पूरे नहीं कर सकते। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर उम्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी होता है प्रोटीन। प्रोटीन की भूमिका शरीर की टूट-फूट की मरम्मत करना होता है। यह शरीर में कोशिकाओं बनाने में मदद करता है साथ ही हससे टूटे हुए तन्तुओं का पुनर्निर्माण होता है। शरीर के निर्माण में यह अपनी अहम भूमिका निभाता है व पाचक रसों का निर्माण करता है।
प्रोटीन में नाइट्रोजन अधिक मात्रा में रहता है। इसमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, गंधक तथा फास्फोरस भी होता है। प्रोटीन दो प्रकार का होता है एक वह जो पशुओं से प्राप्त किया जाता है दूसरा वह जो फल, सब्जियों तथा अनाज आदि से मिलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक प्रति किलोग्राम वजन के अनुपात से मनुष्य को एक ग्राम प्रोटीन की आवश्कता होती हैं अर्थात् यदि वजन 50 किलो है तो रोज 50 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Health News In Hindi