Doctor Verified

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाना चाहिए? डाइटिशियन से जानें से

Maha Shivratri Fasting Tips: कई लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि महाशिवरात्रि का व्रत खोलते समय शाम को क्या खाना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानें कुछ हेल्दी ऑप्शन के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में रात को क्या खाना चाहिए? डाइटिशियन से जानें से


What To Eat In Shivratri Fast At Night: महाशिवरात्रि का व्रत हर शिव भक्त के लिए बहुत खास होता है। इस दिन शिव और पार्वती जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मंदिरों में इस दिन काफी रौनक देखने को मिलती है। महाशिवरात्रि पर कुछ लोग फलाहार व्रत करते हैं, तो कई लोग निर्जला व्रत रखना भी रखते हैं। लेकिन जो चीज लोगों को सबसे ज्यादा कंफ्यूज करती है, वो है व्रत में रात के दौरान क्या खाना चाहिए। कुछ लोग इस दौरान अन्न और सफेद चावल का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए या क्या नहीं। आपकी इसी परेशानी का हल करते हुए इस लेख में हम कुछ ऐसे हेल्दी ऑप्शन बता रहे हैं, जो आप रात में व्रत खोलते समय ले सकते हैं। आइए लेख में जानें शिवरात्रि के व्रत में रात में क्या खाना चाहिए। 

mahashivratri

शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन- What To Eat In Shivratri Fast At Night

समा के चावल की खिचड़ी- Sama Rice Porridge

समा के चावल की खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ पचने में भी आसान होती है। अगर आप कुछ हल्की चीज का सेवन करके व्रत खोलना चाहते हैं, तो समा की खिचड़ी अच्छा ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे आपको कब्ज, अपच, गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होंगी। इसमें कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। 

कुट्टू के पकवान- Buckwheat 

व्रत खोलते समय आप कुट्टू के आटे के पकवान भी खा सकते हैं। रायते के साथ आप कुट्टू के परांठे, रोटी, पकोड़ी या पूड़ी खा सकते हैं। कुट्टू भारी होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में खाने से ही आपका पेट भरा रहेगा। कुट्टू ग्लूटेन फ्री होता है, इसलिए इसके सेवन से ग्लूटेन से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं नहीं होती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहार, पूरे दिन रहेगी ताजगी और ऊर्जा

साबूदाने की खिचड़ी- Sabudana

रात में उपवास खोलने के लिए आप साबूदाने की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। यह हल्की होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी होती है। साबूदाने की खिचड़ी में आयरन, कॉपर, विटामिन-बी6 और फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। साथ ही, आपको खाने के बाद बहुत भारीपन भी महसूस नहीं होगा। 

मखाना का रायता- Makhana Raita

अगर खाने के साथ आप रायता लेना पसंद करते हैं, तो आप मखाना का रायता ट्राई कर सकते हैं। यह फीलिंग होने के साथ हेल्दी भी होगा। इस क्रिमी रायते को तैयार करने के लिए आपको फ्रेश दही में मखाने, क्रीम और फलों को एड करना है। इसमें फाइबर के साथ कैल्शियम, आयरन और सभी मिनरल्स पाए जाते हैं। इसलिए व्रत खोलने के लिए यह परफेक्ट डिश है।

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक खाएं ये 5 चीजें, नहीं आएगी कमजोरी और सुस्ती

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा ले रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही अपना डाइट प्लान बनाना चाहिए। 

 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं ये 7 सुपरफूड्स, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी

Disclaimer