Doctor Verified

डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? जल्दी रिकवरी के लिए अपनाएं ये टिप्स

डेंगू के बुखार को जल्द ठीक करने के लिए आपको कुछ सावधानी बरतनें की जरूरत होती है। आगे जानते हैं इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? जल्दी रिकवरी के लिए अपनाएं ये टिप्स


डेंगू मच्छरो की वजह से होने वाला एक आम बुखार है। इस बुखार की वैश्विक स्तर पर चिंता का एक बड़ा विषय है। प्रत्येक वर्ष दुनियाभर के करोड़ो लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। बारिशों के बाद डेंगू के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है। इस बीमारी में व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। कुछ गंभीर मामलों में यह बुखार जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस विषय पर हमने मणिपाल अस्पताल, पटियाला, के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रशांत भट्ट से बात की और जाना कि डेंगू का बुखार कितने दिनों तक रह सकता है। साथ ही इसकी जल्द रिकवरी कैसे की जा सकती है। 

डेंगू बुखार कितने दिनों तक रहता है? 

डेंगू बुखार का समय (दिन) हर व्यक्ति और उसकी गंभीर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर यह डेंगू का बुखार 4 से 10 दिनों तक रहता है। डेंगू एडिज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में भी काट सकते हैं। एम्स के अनुसार इसमें इंफेक्शन तेजी से फैलता है और व्यक्ति को बुखार हो जाता है। इस बीमारी के मच्छर भरे हुए पानी में पनपते हैं। वैसे तो डेंगू का बुखार 10 दिनों तक रह सकता है। लेकिन, कुछ गंभीर मामलों में यह ज्यादा दिनों तक भी रह सकता है। 

Dengue fever in hindi

डेंगू से जल्द रिकवरी कैसे की जा सकती है - How to Recover Fast in Dengue Fever In Hindi 

डेंगू बुखार के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल उपचार नहीं है। इसके उपचार में लक्षणों को कम करने पर ध्यान दिया जाता है। इस जल्द रिकवरी के लिए क्या करें। 

  • हाइड्रेट रहें : तेज बुखार और पसीने के कारण शरीर का पानी तेजी से कम हो जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए मरीज को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए सलाह दी जाती है। 
  • दर्द और बुखार के लिए दवा : बुखार को कम करने के लिए ओवर-द-काउंटर दवा दी जाती है। साथ ही रोगी को दर्द कम करने के लिए भी कुछ दवाए लेने की सलाह दी जाती है। 
  • आराम करना : डेंगू से जल्द रिकवरी के लिए  शरीर की एनर्जी को वापस लाने के लिए मरीज को आराम करने की सलाह दी जाती है। इससे डेंगू का बुखार तेजी से कम होने में मदद मिलती है। 
  • नियमित चेकअप : गंभीर मामलों में मरीजो को रेगूलर चेकअप की सलाह दी जाती है। ताकि उनके शरीर के ब्लड काउंट कम न हो। 

डेंगू से बचाव के लिए क्या करें? How To Prevent Dengue Fever In Hindi 

  • संतुलित आहार: विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक आहार से डेंगू व अन्य बीमारियों से बचाव होता है और डेंगू की रिकवरी तेजी से होती है। अपने भोजन में भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज शामिल करें।
  • अत्यधिक परिश्रम से बचें: बहुत जल्द शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से रिकवरी में बाधा आ सकती है। धीरे-धीरे व्यायाम दोबारा शुरू करें और अपने शरीर के संकेतों को समझें।
  • मच्छर नियंत्रण: डेंगू की रोकथाम महत्वपूर्ण है। पानी इकट्ठा करने वाले कंटेनरों को खाली करके, मच्छरदानी का उपयोग करके और शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनकर रहें।

इसे भी पढ़ें : डेंगू के लक्षण महसूस होने पर अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी राहत

डेंगू के बुखार को जल्द ठीक करने के लिए आप मच्छरों को घर व ऑफिस में पनपने न दें। डेंगू होने पर लापरवाही न करें, खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से मिलकर सही इलाज कराएं। 

Read Next

Haemolacria: खून के आंसू रुला देती है आंखों की यह बीमारी, जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer