Doctor Verified

आपको एक मास्क कितनी देर तक पहनना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका सही जवाब

When To Replace Your Mask: आमतौर पर डिस्पोसेबल मास्क 2-3 दिन में बदला जाना चाहिए। वहीं, एन99 और एन95 मास्क गंदे होने पर रिप्लेस करना जरूरी हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आपको एक मास्क कितनी देर तक पहनना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका सही जवाब


How Long Can You Reuse A Mask: दिल्ली-एनसीआर में पल्यूशन दिनों दिन बढ़ रहा है। एक्यूआई का स्तर घटता जा रहा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब एक्यूआई का स्तर 400 पार जाता है, तो इसका मतलब है कि एक व्यक्ति एक दिन में 18 से 25 सिगरेट स्मोक कर रहा है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पल्यूटेड शहरों में रहना कितना खतरनाक है। अगर कोई लंबे समय तक इस तरह के वातावरण में रहता है, तो इसके लॉन्ग टर्म नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे लंग्स खराब हो सकते हैं और कार्डियोवस्कुलर डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है। बहरहाल, इस तरह के तमाम हेल्थ रिस्क के बारे में जानते हुए भी लोग ऐसे शहरों में अपना गुजर-बसर करते हैं। हालांकि, वे पूरी सावधानी बरतते हैं, जैसे नियमित रूप से मास्क पहनते हैं। मास्क पहनने से पल्यूशन के पार्टिकल्स हमारे नाक के जरिए शरीर में नहीं घुसते हैं। कुछ लोग अच्छी क्वालिटी के मास्क पहनते हैं, जैसे एन95 या एन99। ऐसे में यह सवाल जरूर मन में उठता है कि आखिर एक मास्क को कितने लंबे के लिए पहना जा सकता है? क्या लंबे समय तक एक मास्क पहनने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है? आइए, नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Sr. Consultant - Pulmonology डॉ. ए. एस. संध्या से जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।

एक मास्क को कितने लंबे के लिए पहना जा सकता है?- How Long Should You Wear One Mask

how long should you wear one mask 01 (9)

ज्यादातर लोग पल्यूशन से खुद को बचाने के लिए डिस्पोसेबल मास्क पहनते हैं। इस तरह के मास्क को नियमित रूप से बदलना चाहिए, जैसे प्रत्येक दो से तीन दिन में इसको बदलना फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आप एन95 या एन99 जैसे मास्क पहनते हैं, तो इसे आप लगातार 8 घंटे के लिए पहन सकते हैं। हालांकि, इसके बाद इस तरह के मास्क को उतार देना चाहिए। डॉ. ए. एस. संध्या सलाह देती हैं कि एन95 और एन99 जैसे मास्क को तब तक पहना जा सकता है, जब तक इसमें गंदगी नजर न आ जाए और यह पहनने में सहज न रह जाए। इसके अलावा, इस बात का ध्यान रखें कि मास्क कभी भी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर न करें। मास्क शेयर करने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मास्क पहनने से कई लोगों को हो रही है सफोकेशन, जानें कितना जरूरी है अपने ही कार में मास्क पहनना?

मास्क बदलने की गाइडलाइन

इंस्ट्रक्शन पढ़ेंः आप जहां भी मास्क खरीदें, तो मैन्युफेक्चरर द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शंस जरूर पढ़ें। उसमें पूरी गाइडलाइन दी जाती है कि आखिर किस तरह से आपको एक मास्क का उपयोग करता है और कितने दिनों में उसे रिप्लेस करना है।

गंदा होने पर बदलेंः अगर आपका मास्क इतना गंदा हो गया है कि गंदगी दिख रही है, तो ऐसे मास्क को पहनने से बचें। इस तरह का मास्क पहनने से आपको किसी भी तरह के इंफेक्शन या एयर पल्यूटेंट से बचाव मुश्किल नहीं हो सकेगा। इसके इतर, ऐसे मास्क में पसीना और गंदगी के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो पहनने वाले की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

डैमेज होने पर बदलेंः अगर मास्क डैमेज हो गया है यानी उसक इलास्टिक ढीला हो गया है या कहीं से फट गया है, ऐसे मास्क आपके लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। इस तरह के मास्क पल्यूटेंट से बचाव नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब है कि डैमेज्ड मास्क न पहनें।

बार-बार बदलेंः अगर आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां पल्यूशन बहुत ज्यादा है, जैसे दिल्ली-एनसीआर। ऐसी जगहों में रहने वाले लोगों को अपना मास्क बार-बार बदलना चाहिए। इन जगहों पर मास्क ज्याद जल्दी गंदे होते हैं और कुछ ही समय बाद इनका प्रभाव भी कम हो जाता, क्योंकि इसमें गंदगी और पल्यूटेंट तेजी से चिपकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मास्क पहनने को लेकर WHO ने जारी की नई गाइडलाइन, कहा बेहतर सुरक्षा के लिए पहनें 3-layer Mask

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि पल्यूटेंट एरिया में रह रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें। मास्क पहनने से PM2.5 जैसे पार्टिकल्स भी नाक के जरिए शरीर के अंदर जाने से बच जाते हैं। हालांकि, सही तरह के मास्क को पहनना बहुत जरूरी है। साथ ही, हर व्यक्ति को यह जानकारी होनी चाहिए कि मास्क को कितने लंबे समय तक पहनना सही होता है। ध्यान रखें कि गंदे मास्क पहनने से सेहत को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Dental Hygiene: क्यों जरूरी है दांतों की नियमित सफाई? डॉक्टर से जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 04, 2025 15:50 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS