एक व्यस्त जिंदगी जीना हमारी लाइफस्टाइल के साथ हमारी डाइट से जुड़ी आदतों को भी प्रभावित करती है। जैसे कि सब्जी काट कर पहले से रख लेना और कई घंटों के बाद उसे बनाना। इसी तरह आटा गूंथ कर रख फ्रिज में रख लेना और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना। पर क्या आपने कभी गंभीरता से सोचा है कि ऐसी आदतें आपकी सेहत को कैसे प्रभावित करती हैं? नहीं न! दरअसल, हमारे यहां अधिकांश घरों में आटा गूंथ कर फ्रिज में लंबे समय तक स्टोर किया जाता है, जो कि सेहत के लिए कुछ हद तक नुकसानदेह भी हो सकता है। आटे को इसी तरह फ्रिज रखने और स्टोर करने के सही तरीके के बारे में हमने दीप्ति खाटूजा (Deepti Khatuja ) सहायक प्रबंधक और पोषण विशेषज्ञ, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट से बात की।
कितने समय तक फ्रिज में गूंथे हुए आटे को स्टोर किया जा सकता है-How long can you keep kneaded dough?
न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खाटूजा (Deepti Khatuja) कहती हैं कि जहां तक हो सके ताजे आटे से चपाती (रोटी) बनानी चाहिए क्योंकि ताजे आटे की गुणवत्ता और स्वाद की तुलना नहीं की जा सकती है। पर अगर आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो इसे 6-7 घंटे से अधिक समय तक स्टोर ना करें। दरअसल, आटे में बहुत सारे रासायनिक पदार्थ होते हैं। इसलिए अगर आप आटे को ज्यादा देर तक फ्रिज में रखते हैं तो ये पदार्थ भी आपके लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज में रखे आटे में किरणें आटे में प्रवेश करती हैं जिससे कई रासायनिक गैसें भी प्रवेश कर सकती हैं। अगर ये ठीक से संग्रहीत नहीं किया जाता है, तो ये खराब हो जाते हैं। इसके अलावा, इसकी रोटी भी खराब बनती है। इसलिए रासायनिक प्रतिक्रियाओं को कम करने और स्वाद को बनाए रखने के लिए फ्रेश गूंथे हुए आटे का इस्तेमाल करें। साथ ही आपको आटा खराब होने से रोकने के लिए उचित सावधानी बरतनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : कीवी जूस पीने से होने वाले फायदे और नुकसान
टॉप स्टोरीज़
गूंथे हुए आटे को फ्रिज में रखने के नुकसान-Is it safe to store dough in fridge?
1. आटे में विकसित हो सकते हैं हानिकारक बैक्टीरिया
न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खाटूजा कहती हैं कि गूंथे हुए आटे को कभी भी खुला या फ्रिज के बाहर लंबे समय तक न रखें, खासकर गर्मियों और उमस के दिनों में। दरअसल, इससे बैक्टीरिया का विकास हो सकता है जो फूड प्वाइजनिंग का कारण बन सकता है।
2. पेट की समस्याएं
जब आप आटे को फ्रिज में स्टोर करते हैं तो इसमें कुछ हानिकारक कैमिक रिएक्शन हो सकते हैं जिससे मायकोटॉक्सिन बढ़ सकते हैं। ये गट हेल्थ के साथ खिलवाड़ करते हैं और पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनते हैं। जैसे एसिडिटी, अपच और पेट दर्द। इसके अलावा बासी आटे में फंगस लग सकते हैं जो पेट में फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इससे आपको पेट में इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही कई बार इसे खाना आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं। जैसे कि डायरिया की बीमारी।
इसे भी पढ़ें : डाइट से प्रॉसेस्ड फूड्स को करना चाहते हैं कम? फॉलों करें ये 6 आसान तरीके
3. बासी आटे में होती है पोषक तत्वों की कमी
अगर आप फ्रेश गूंथे हुए आटे की रोटी खाई है और फ्रिज में रखे हुए आटे की रोटी खाई है तो आप इन दोनों का अंतर समझ सकते हैं। खास बात ये है कि ये अंतर सिर्फ स्वाद का ही नहीं होता बल्कि पोषक तत्वों का भी होता है। दरअसल, फ्रिज में रखे हुए आटे में पोषक तत्वों की कमी होती है जिसे रोटी बना कर खाने से आपको रोटी खाने के फायदे नहीं मिल पाएंगे।
इसलिए सुनिश्चित करें कि जितना हो सके ताजे गूंथे आटे से चपाती बना लें और कम से कम गूंथे हुए आटे को स्टोर करें। अगर आप अपने आटे को फ्रिज में स्टोर करते भी हैं तो, अच्छी गुणवत्ता वाले स्टील के कंटेनर में उचित रेफ्रिजेरेटेड तापमान पर एक टाइट कवर वाले डिब्बे में डाल कर स्टोर करें। दरअसल, सीलबंद कंटेनर का उपयोग आटे की नमी को अवशोषित करने के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर में संग्रहीत अन्य खाद्य पदार्थों से गंध और स्वाद को रोकने के लिए और भी जरूरी है।ध्यान रखें कि गूंथे हुए आटे को डीप फ्रीज नहीं करना चाहिए। साथ ही आटा जो दिखने में अच्छा ना हो या महक रहा हो उसके इस्तेमाल से बचें।
All images credit: google images
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi