Expert

डेंगू ठीक होने के बाद प्लेटलेट्स बढ़ने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें

After How Many Days Platelets Increase: डेंगू होने पर प्लेटलेट्स का स्तर अधिक गिरने पर कई समस्याएं हो सकती हैं, जानें कितने दिन में बढ़ती हैं प्लेटलेट्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
डेंगू ठीक होने के बाद प्लेटलेट्स बढ़ने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें


After How Many Days Platelets Increase: गर्मियों के दौरान हर साल लाखों लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। कुछ लोगों को यह इतना गंभीर रूप से प्रभावित करता है, कि इसके कारण बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, डेंगू एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो लोगों में मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके कारण लोगों को तेज बुखार, सिरदर्द, थकान, त्वचा पर चक्ते, दानें और मतली आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डेंगू के दौरान लोगों की प्लेटलेट्स बहुत कम हो जाती हैं, जिसके कारण लोगों को बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है। कुछ गंभीर डेंगू के मरीजों प्लेटलेट्स का स्तर बहुत अधिक गिर जाता है, जिसके कारण उन्हें त्वचा और शरीर के कुछ हिस्सों ब्लीडिंग और प्लाज्मा लीक होता है। इसके कारण फेफड़े, लिवर, हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर जैसे रोगों का जोखिम भी बढ़ सकता है, जो लोगों की मृत्यु का कराण बन सकता है। इसलिए डेंगू में समय रहते प्लेटलेट्स के स्तर को सामान्य करना बहुत जरूरी है।

लेकिन अक्सर हम देखते हैं, कि डेंगू होने के 2-3 बाद तक लोगों की प्लेटलेट्स लगातार गिरती रहती हैं। साथ ही डेंगू ठीक होने के बाद भी इन्हें बढ़ने में काफी समय लगता है। ऐसे में लोगों यह सवाल अक्सर परेशान करता है, कि डेंगू होने के बाद प्लेटलेट्स कितने दिन में बढ़ते हैं या सामान्य होते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने शारदा हॉस्पिटल के डॉ. प्रोफे. वी.पी.एस पुनिया (Professor & Head, Dept. of General Medicine) से बात की। चलिए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

After How Many Days Platelets Increase In Dengue In Hindi

डेंगू होने के कितने दिन बाद प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं- After How Many Days Platelets Increase In Dengue In Hindi

डॉ. पुनिया के अनुसार, डेंगू के अधिकांश मामलों में लोग आमतौर पर 1-2 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। यह सही है, कि डेंगू के शुरुआती दिनों में लोगों के प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम होते हैं, जिसके चलते लोग काफी घबरा जाते हैं। आपको बता दें, कि ऐसा होना सामान्य है। अगर आप सही उपचार और स्वस्थ आहार लेते हैं, तो डेंगू होने के 4-6 दिन बाद प्लेटलेट्स बढ़ना शुरु हो जाते हैं। हालांकि, कुछ गंभीर मामलों मरीज को अस्पताल में भर्ती करने जरूरत भी पड़ सकती है। लेकिन सामान्य मामलों में 1 6-10 दिनों के बीच प्लेटलेट्स काफी हद तक रिकवर हो जाते हैं। इस दौरान आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। स्वस्थ और संतुलित आहार, आपकी जल्द प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढें: मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

इसे भी पढें: प्लेटलेट्स कम होने पर नहीं करना चाहिए इन 5 फू्ड्स का सेवन, बढ़ने की बजाए कम होते हैं प्लेटलेट्स

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • डेंगू होने पर तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेट रें।
  • नारियल पानी पिएं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है और थकान से बचाता है।
  • ज्यादा चलने फिरने से बचें
  • शरीर को आराम दें
  • अच्छी नींद लें।
  • डॉक्टर से समय-समय पर चेकअप कराएं
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ भी खाने पीने से बचें

All Image Source: freepik

Read Next

Virat Kohli को महंगा पड़ा IPL के दौरान गुस्सा, जानें विपरीत स्थितियों में गुस्सा कंट्रोल करने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version