
आजकल खूबसूरत और भरे हुए लिप्स पाने के लिए कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी इस ट्रीटमेंट को अपनाते हैं, जिससे यह ट्रेंड और ज्यादा बढ़ गया है। लिप फिलर करवाने से होंठ ज्यादा प्लंप और आकर्षक दिखते हैं, जिससे चेहरे की सुंदरता में इजाफा होता है। लिप फिलर से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में उठते हैं। क्या लिप फिलर का असर हमेशा के लिए रहता है? क्या लिप फिलर के बाद होंठ दोबारा नॉर्मल हो सकते हैं? क्या यह प्रक्रिया सुरक्षित है? इसके अलावा, कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इसमें कितना खर्चा आता है। इस लेख में KARA - Dermatology Solutions & Aesthetic Centre की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा लिप फिलर से जुड़े 5 जरूरी सवालों के जवाब दे रही हैं।
1. लिप फिलर कितने समय तक टिकते हैं? - How Long Do Lip Fillers Last
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शर्मा बताती हैं कि लिप फिलर का प्रभाव स्थायी नहीं होता है। आमतौर पर हाइलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) से बने लिप फिलर 6 महीने से 1 साल तक टिक सकते हैं। लेकिन यह व्यक्ति के ऊपर और हाइलूरोनिक एसिड की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। धीरे-धीरे शरीर इस फिलर को अवशोषित कर लेता है और होंठ अपनी सामान्य स्थिति में वापस आने लगते हैं।
2. क्या होंठ फिर से नॉर्मल हो जाते हैं? - Do Lips Go Back To Normal After Fillers
डॉ. रश्मि शर्मा कहती हैं कि हां, लिप फिलर का असर खत्म होने के बाद होंठ धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक स्थिति में वापस (Will your lips ever be the same after lip fillers) आ जाते हैं। हाइलूरोनिक एसिड आधारित फिलर्स शरीर द्वारा अवशोषित हो जाते हैं, जिससे कोई स्थायी बदलाव नहीं होता। हालांकि, कई बार बार-बार लिप फिलर करवाने से त्वचा की इलास्टिसिटी पर असर पड़ सकता है, जिससे होठों की प्राकृतिक बनावट थोड़ी बदल सकती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे के सफेद दाने मिटाने के लिए रीता मिश्रा ने लिया लेजर ट्रीटमेंट, जानें कितने सेशन में ठीक हुई उनकी समस्या
3. क्या कोई ऐसा लिप फिलर है जो हमेशा के लिए टिकता है? - Is There A Lip Filler That Lasts Forever
वर्तमान में कोई भी लिप फिलर स्थायी रूप से नहीं रहता। अधिकतर लिप फिलर 6 महीने से 1 साल तक ही टिकते हैं। हालांकि, कुछ स्थायी विकल्प मौजूद हैं, जैसे कि सिलिकॉन इम्प्लांट्स या फैट ट्रांसफर, लेकिन ये प्रक्रियाएं सर्जिकल होती हैं और इनसे जुड़े जोखिम भी हो सकते हैं। इसलिए, अधिकतर लोग अस्थायी फिलर्स को ही प्राथमिकता देते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्दन से मस्सा हटाने के लिए श्रेष्ठा मिश्रा ने लिया लेजर ट्रीटमेंट, जानें कितनी कारगर है यह प्रक्रिया

4. क्या होंठों को स्थायी रूप से मोटा किया जा सकता है? -Can You Permanently Plump Your Lips
अगर कोई अपने होंठों को स्थायी रूप से मोटा करना चाहता है, तो इसके लिए कुछ सर्जिकल विकल्प मौजूद हैं। जैसे लिप इम्प्लांट (Lip Implant), इसमें सिलिकॉन आदि को होठों में डाला जाता है, जो स्थायी परिणाम देता है। फैट ट्रांसफर (Fat Grafting) इसमें शरीर के दूसरे हिस्से से फैट निकालकर होंठों में इंजेक्ट की जाती है। स्थायी प्रक्रियाओं के अपने फायदे और नुकसान होते हैं, इसलिए इन्हें अपनाने से पहले किसी अच्छे कॉस्मेटिक सर्जन से सलाह लेना जरूरी है।
5. क्या लिप फिलर एक सर्जरी है? - Is Lip Filler A Surgery
नहीं, लिप फिलर एक गैर-सर्जिकल प्रक्रिया है, इसमें इंजेक्शन के माध्यम से हाइलूरोनिक एसिड को होंठों में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे होंठ फूले हुए और आकर्षक दिखते हैं। इस प्रक्रिया में आमतौर पर 15-30 मिनट का समय लगता है और इसके तुरंत बाद सामान्य दिनचर्या में लौटा जा सकता है।
लिप फिलर के कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे कि हल्की सूजन, लाली और कुछ मामलों में इंजेक्शन साइट पर छोटी गांठ बनना। इसलिए, इसे किसी अनुभवी और प्रमाणित डर्मेटोलॉजिस्ट या कॉस्मेटिक सर्जन से ही करवाना चाहिए।
निष्कर्ष
लिप फिलर एक फेमस ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो अस्थायी रूप से होंठों को ज्यादा भरा और आकर्षक बना सकता है। यह एक गैर-सर्जिकल और रिवर्सिबल प्रक्रिया है, जो आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक टिकती है। यदि कोई स्थायी समाधान चाहता है, तो सर्जिकल विकल्पों पर विचार कर सकता है। लिप फिलर करवाने से पहले सही जानकारी रखना बहुत जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित समस्या से बचा जा सके।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version