Vitamin B6 For Good Sleep: क्या आपको भी ठीक से नींद नहीं आती है? क्या आप भी सोने के बाद थकावट महसूस करते हैं? अगर हां, तो यह शरीर में विटामिन बी 6 की कमी का लक्षण हो सकता है। इस विटामिन की कमी होने से स्किन में इंफ्लेमेशन हो सकती है। ऐसे में स्कैल्प में रैश हो सकते हैं और स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति को डिप्रेशन, ब्रेन फॉग और इरीटेशन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नींद के लिए विटामिन बी 6 क्यों जरूरी होता है? यह विटामिन हमारी ब्रेन हेल्थ के लिए कैसे काम करता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल के स्लीप मेडिसिन से सीनियर कंसल्टेंट डॉ सौरभ पहुजा से।
अच्छी नींद के लिए विटामिन बी6 क्यों जरूरी होता है? Why Vitamin B6 Important For Good Sleep
सेरोटोनिन प्रड्यूज करता है- Serotonin
सेरोटोनिन न्यूरोट्रांसमीटर होते हैं जिन्हें फील गुड हार्मोन कहा जाता है। ये अच्छी नींद और माइंड को रिलैक्स करने के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन बी 6 अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन को सेरोटोनिन में बदलने में मदद करता है।
मेलाटोनिन रेगुलेट रहता है- Regulate Melatonin
सेरोटोनिन मेलाटोनिन हार्मोन में बदल जाता है। मेलाटोनिन हार्मोन बॉडी के सर्कैडियन रिदम को कंट्रोल करता है और शरीर को संकेत देता है कि यह सोने का समय है। लेकिन विटामिन बी 6 की कमी से मेलाटोनिन की कमी आ सकती है। इसके कारण सोने या नींद न आने की परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई गर्भनिरोधक गोलियां खाने से शरीर में विटामिन बी6 की कमी होती है? जानें डॉक्टर से
स्ट्रेस और मूड कंट्रोल रहता है- Control Stress and Mood
विटामिन बी6 मूड को बेहतर रखने में मदद करता है। इससे ब्रेन में हैप्पी हार्मोन प्रड्यूज होते हैं और स्ट्रेस कंट्रोल होता है। ये ट्रांसमीटर इमोशनल हेल्थ को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। विटामिन बी6 की कमी होने से स्ट्रेस बढ़ता है और मूड स्विंग्स रहते हैं। इन सभी चीजों के कारण ठीक से सोना मुश्किल हो सकता है।
रेस्लेस लेग सिंड्रोम- Restless Leg Syndrome
विटामिन बी6 की कमी होने से व्यक्ति को रेस्लेस लेग सिंड्रोम हो सकता है। इसके कारण ठीक से सो पाना भी मुश्किल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेन फंक्शन बढ़ाने के लिए खाएं विटामिन बी6 से भरपूर ये 6 फल, दिनभर एक्टिव रहने में भी मिलेगी मदद
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको दो सप्ताह से ज्यादा समय से नींद नहीं आ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- विटामिन बी6 की जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि सिर्फ लक्षणों से इसकी कमी का पता नही लगाया जा सकता है।
- विटामिन बी 6 की कमी पूरी करने के लिए डाइट में केला, आलू और पालक शामिल करें।
- विटामिन बी 6 की कमी पूरी करने के लिए आप सप्लीमेंट भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।