विटामिन बी6 की कमी होने पर आते हैं शरीर में ये भयानक बदलाव

शरीर को स्वस्थ रखने विटामिन और पोषण तत्वों की खासी जरूरत होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन बी6 की कमी होने पर आते हैं शरीर में ये भयानक बदलाव


शरीर को स्वस्थ रखने विटामिन और पोषण तत्वों की खासी जरूरत होती है। विटामिन्स और मिनरल्स दिमाग को पोषण देते हैं और शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करते हैं। अंगों के विकास के लिए भी शरीर को अलग-अलग कई विटामिन्स की जरूरत पड़ती है। विटामिन बी- 6 को रसायन विज्ञान की भाषा में ‘पाइरीडॉक्सीन’ कहते हैं। यह त्वचा के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से बुध्दि मंद पड़ जाती है और शरीर में एेंठन आती है। यह दूध, कलेजी, खमीर, मांस और अनाज में पाया जाता है।

स्वस्थ रहने के लिए हम हमेशा संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाने की कोशिश करते हैं, परन्तु फिर भी कई बार हमारे खानपान में कोई न कोई ऐसी कमी रह ही जाती है, जिससे सेहत संबंधी कई समस्याएं हमें परेशान करने लगती हैं। शरीर को सुचारु रूप से चलाने में विटामिन्स और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स बहुत जरूरी होते हैं। विटामिन बी 6 या पायरीडॉक्सामाइन भी शरीर के लिए जरूरी तत्व है। ये त्वचा, इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म आदि को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। आइये आपको बताते हैं कि विटामिन बी 6 के क्या लाभ हैं और किन आहारों से मिल सकता है ये विटामिन।

इसे भी पढ़ें : लिवर की गंदगी को साफ कर बीमारियां दूर करते हैं ये 7 हेल्‍दी फूड

विटामिन बी6 की कमी के लक्षण

  • भूख न लगना
  • नींद की कमी या इंसोम्निया।
  • जीभ में सूजन और दर्द रहना।
  • चलने फिरने में दिक्कत होना।
  • अक्सर थकान और सुस्ती रहना।
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट और जलन।
  • चेहरे और उसके आसापास सूजन आना।
  • स्किन का ड्राई होना, बालों का झड़ना, होंठों का फटना। 
  • चिड़चिड़ापन और चीजों को याद करने में दिक्कत होना, आदि।

इसे भी पढ़ें : चाहिए अच्छा डाइजेशन, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें छोले

विटामिन बी6 से संयुक्त आहार 

अगर आप भी हमेशा इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि विटामिन बी6 का सेवन किन आहारों से किया जाए तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मांसाहारी पदार्थों में विटामिन बी कॉम्पलेक्स की भरपूर मात्रा होती है, परन्तु शाकाहारी लोगों को विशेष रूप से अपने भोजन पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन बी कॉम्पलेक्स के कुछ मुख्य स्रोत है। हमें डेरी उत्पादों का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए जैसे दूध, दही, पनीर, चीज, मक्खन, सोया मिल्क आदि। इसके अलावा जमीन के भीतर उगने वाली सब्जियों जैसे आलू, गाजर, मूली, शलजम, चुकंदर आदि में भी विटामिन बी आंशिक रूप से पाया जाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on in Vitamins and Nutritions Hindi

Read Next

बढ़ाना हैं बच्चों का वजन, तो उन्हें खिलाएं ये 5 हेल्दी डिशेज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version