आइसिंग करने से कम हो सकती है डार्क सर्कल्स की समस्या, जानें यह कैसे है फायदेमंद?

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए बर्फ की सिकाई करना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह कैसे काम करता है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
आइसिंग करने से कम हो सकती है डार्क सर्कल्स की समस्या, जानें यह कैसे है फायदेमंद?


How effective is cold compress for dark circles: आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण होते हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधूरी नींद और त्वचा की ठीक से देखभाल न करना भी डार्क सर्कल्स की वजह बन सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाने फायदेमंद होते हैं। क्योंकि ये स्किन को नुकसान किए बिना डार्क सर्कल्स कम करते हैं। डार्क सर्कल्स कम करने के लिए बर्फ की सिकाई करना भी फायदेमंद माना जाता है। कुछ देर आंखों के नीचे बर्फ लगाने से सूजन भी कम होती है। लेकिन क्या आपने सोचा है यह नुस्खा क्यों फायदेमंद है? इससे डार्क सर्कल्स क्यों कम होने लगते हैं। आइए इस लेख में जानें डार्क सर्कल्स कम करने में कैसे फायदेमंद है आइसिंग। 

icing

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आइसिंग के फायदे- Benefits of Icing To Reduce Dark Circles

ब्लड फ्लो कम होता है

डार्क सर्कल्स पर बर्फ की सिकाई देने से ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। इसके कारण सूजन कम होती है जिससे काले घेरे कम लगने लगते हैं। इसका असर कुछ देर तक ही रहता है। लेकिन अगर आप रोज बर्फ की सिकाई करते हैं, तो डार्क सर्कल्स कम हो जाते हैं। 

ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगते हैं

हमारी आंखों की त्वचा बहुत नाजुक होती है। इसलिए थोड़ा भी प्रेशर पड़ने पर ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगती है। बर्फ की सिकाई करने से ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगते हैं, जिससे काले घेरे कम होने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Icing On Face: चेहरे पर आइसिंग करने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, बरतें जरूरी सावधानी

सूजन कम होती है

कई बार डार्क सर्कल्स इसलिए ज्यादा लगते हैं, क्योंकि हमारी आंखों के नीचे सूजन होती है। बर्फ की सिकाई आंखों की सूजन कम करती है। इससे आंखों को रिलैक्स मिलता है और दर्द भी कम होता है। 

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आइसिंग कैसे करें- How To Do Icing To Reduce Dark Circles

आप दिन में कभी भी आइसिंग कर सकते हैं। लेकिन सुबह स्किन केयर करते समय यह ज्यादा फायदेमंद होगा। इसके लिए बर्फ को किसी कपड़े में बांधकर हल्के हाथों से सिकाई करें। आपको कम से कम 10 से 15 मिनट तक सिकाई जरूर करनी चाहिए। अगर डार्क सर्कल्स ज्यादा हैं, तो आप रोज भी सिकाई कर सकते हैं। 

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए अन्य घरेलू उपाय- Home Remedies To Reduce Dark Circles

ग्रीन टी बैग- Green Tea Bags 

ग्रीन टी बैग इस्तेमाल करने के बाद इसे दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे करीब 15 से 20 मिनट तक सिकाई करें। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद करते हैं। 

खीरे की स्लाइस- Cucumber Slice

खीरे की स्लाइस से सूजन और डार्क सर्कल्स जल्दी कम होने लगते हैं। इसके लिए खीरे को स्लाइस में काटकर फ्रिज में रख दें। अब दो घंटे बाद इससे आंखों की सिकाई करें। आपको जल्द ही असर नजर आने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा

आलू का रस लगाएं- Potato Juice

आलू के रस को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएंं। इससे भी आपको जल्द असर नजर आने लगेगा। आलू के रस से आप आइस क्यूब बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल लगाएं- Aloe vera Gel

रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल से आंखों की मसाज करें। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे आंखों की सूजन कम होती है।  

Read Next

स्किन की समस्याओं के लिए फायदेमंद है हायड्रो बूस्टर, पाएं बेदाग खूबसूरती

Disclaimer