
Late Night eating Affect Digestion: हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो देर रात तक जागते हैं और इस दौरान कुछ न कुछ उल्टा-सीधा जरूर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, देर रात खाने की यह आदत सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है, खासकर आपके डाइजेशन के लिए। आपने अक्सर ऐसा नोटिस भी किया होगा, कि जब आप रात में देर से कुछ खाते हैं, तो आपका आपका पेट फूल जाता है, गैस बनती है और सुबह मलत्याग भी ठीक से नहीं हो पाता है। इसके कारण कुछ लोगों में अपचन और फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS, Ayurveda) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में रात में देर से खाना से पाचन तंत्र को पहुंचने वाले कई नुकसान बताए हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रोजाना रात में देर से खाना खाते हैं या अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, तो इस लेख में हम आपको इससे डाइजेशन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
रात को देर से खाने की आदत डाइजेशन के लिए कैसे नुकसानदायक है-How late Night eating Affect Your Digestion In Hindi
इससे एसिडिटी होती है
सीने में जलन और गैस का यह एक आम कारण है। यह देखने को मिलता है, कि जो लोग रात में देर से खाना खाकर सोते हैं, उन्हें अपच की समस्या अधिक होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय जब आप बिस्तर पर जाते हैं, तो यह इसोफेगस ग्लैंड की दीवारें शिथिल हो जाती हैं, यह एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसलिए आयुर्वेद सलाह देता है कि आदर्श रूप से रात का खाना सूर्यास्त से पहले या कम से कम शाम 7 बजे तक खा लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पूर्व मिस्टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा का हार्ट अटैक से हुआ निधन, बाथरूम में मिला शव
नींद होती है प्रभावित
खाने के बाद पेट भरा महसूस होने के कारण आपकी नींद बाधित हो सकती है। आदर्श रूप से रात के खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए। इसलिए आयुर्वेद कहता है कि हमें हल्का और जल्दी भोजन करना चाहिए। यह सोने से पहले भोजन अच्छी तरह पच जाए।
View this post on Instagram
अपच हो सकती है
रात में शाम 6 बजे से 10 बजे तक कफ काल होता है, इसलिए रात में भारी, अधिक, नमकीन और मीठा भोजन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे अपच हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: 1700 कैलोरी का ये डाइट प्लान फॉलो करके एक ही महीने में घटाएं 3 से 4 किलो वजन
रात 8 बजे के बाद भोजन करना अच्छा विचार नहीं है। यदि आपको खाना ही है, तो हल्का खाएं और बिस्तर पर जाने से पहले एक्टिव रहने कोशिश करें।
All Image Source: Freepik