Expert

1700 कैलोरी का ये डाइट प्लान फॉलो करके एक ही महीने में घटाएं 3 से 4 किलो वजन

1700 Calorie Diet Plan Hindi: 1700 कैलोरी का ये इंडियन डाइट प्लान फॉलो करके आपको जल्द वजन घटाने में मदद मिलेगी, जानें इसे कैसे फॉलो करना है।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: May 26, 2023 18:28 IST
1700 कैलोरी का ये डाइट प्लान फॉलो करके एक ही महीने में घटाएं 3 से 4 किलो वजन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

1700 Calorie Diet Plan Hindi: जब कोई व्यक्ति वजन घटाने की कोशिश कर रहा होता है, तो उसे अपनी डाइट में थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ जरूरी बदलाव करने होते हैं। इसमें सबसे जरूरी होता है अपने कैलोरी इनटेक को धीरे-धीरे कम करना और उसके अनुसार पोषण की जरूरत को पूरा करने के लिए सही फूड्स चुनना। फिटनेस एक्सपर्ट सबसे पहले यह सलाह देते हैं, कि अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदलने की बजाए, धीरे-धीरे मामूली बदलाव करें और अच्छी आदतें रूटीन में शामिल करें। उसके बाद आप ऐसा आहार फॉल करें, जिसमें कैलोरी की मात्रा कम होता है, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर हो। शुरुआत में किसी भी व्यक्ति को कम से 45 दिन तक किसी एक डाइट प्लान को फॉलो करने और उसके बाद धीरे-धीरे और भी कम कैलोरी वाले आहार पर लेने की सलाह दी जाती है। उदाहरण के लिए, अगर अगर किसी व्यक्ति की दैनिक कैलोरी की खपत 2500 कैलोरी है, तो शुरुआत में उन्हें 2200 से 2300 कैलोरी से कम नहीं लेनी चाहिए। कम से कम 1 महीना इतनी कैलोरी लेने के बाद, उन्हें 2000 कैलोरी और उसके बाद 1700-1800 कैलोरी लेना शुरू करना होता है। इस तरह कोई भी व्यक्ति 2-3 महीने में स्वस्थ रूप से 6-7 किलो आसानी से घटा सकता है।

लेकिन लोगों के साथ दिक्कत यह देखने को मिलती है, कि वे अपनी डाइट से कैलोरी कैसे कम करें? क्योंकि स्वस्थ फूड्स के साथ कम कैलोरी लेना किसी आम आदमी के लिए बहुत मुश्किल होता है। बहुत से लोग स्वस्थ डाइट प्लान तैयार करने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन की मदद लेते हैं, लेकिन सभी के लिए यह संभव नहीं हो पाता है। वे इंटरनेट, या यहां-वहां से प्राप्त अधूरी जानकारियों के साथ गलत डाइट लेना शुरू कर देते हैं, जिससे उन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिलते हैं और वे कुछ ही समय में निराश होकर अपनी वेट लॉस जर्नी पर पूर्ण विराम लगा देते हैं।

ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपके साथ शेयर करते हैं। अगर आप हमारी इस सीरीज को फॉलो कर रहे हैं, तो आपको याद होगा, कि इस सीरीज के पहले आर्टिकल में हमने आपके साथ वजन घटाने के लिए 2000 कैलोरी का डाइट प्लान शेयर किया था। इस बार हम आपके लिए वजन घटाने के लिए 1700 कैलोरी का डाइट प्लान लेकर आए हैं।

1700 Calorie Diet Plan Hindi

1700 कैलोरी डाइट प्लान- 1700 Calorie Meal Plan In Hindi

सुबह क्या खाएं

सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। उसके 30 मिनट बाद आप कोई हर्बल चाय ले सकते हैं, जैसे मेथी दाना की चाय, जीरा, सौंफ, दालचीनी, ग्रीन टी आदि कोई एक चाय पी सकते हैं। इसके साथ आप कुछ 4-5 बादाम या 2 अखरोट भी ले सकते हैं। इससे आपको 80-100 कैलोरी मिल जाएंगी।

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं

इस दौरान आप मीडियम साइज डोसा, बेसन का चीला, 2-3 इडली के साथ सांभर ले सकते हैं। अंकुरित मूंग या चना की चाट बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, एक कप दूध  पोहा / दलिया/ ओट्स के साथ 100-150 ग्राम फल का सेवन कर सकते हैं।  अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो 2 पूरे अंडे 2 अंडे की सफेदी भी खा सकते हैं। इससे आपको 150-200 कैलोरी तक मिल जाएंगी। 

अगर आप सुबह एक्सरसाइज करते हैं, तो आप एक केला और दूध की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। जिसमें आप कुछ नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं। 200-250 कैलोरी मिलेंगी।

इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं

इस दौरान आप किसी भी एक मौसमी फल जैसे सेब, अनार, संतरा और केला आदि का सेवन कर सकते हैं। आप 100 ग्राम पपीता या आम का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपको 100-120 कैलोरी मिलेगी।

लंच में क्या खाएं

एक कटोरी दाल कोई एक सब्जी, 30 ग्राम पनीर, आधा कटोरी चावल / 1 रोटी, एक कप सलाद और दही खा सकते हैं। 60-70 ग्राम चिकन, मीट या मछली आदि का सेवन कर सकते हैं। इस मील से आपको 400-450 कैलोरी मिलेंगी।

शाम को क्या खाएं

4-5 बादाम / भुने हुए मखाने या चने / मुरमुरा मिक्स आदि के साथ एक कप चाय ले सकते हैं। इनके साथ आप ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी ले सकते हैं। 120-150 कैलोरी तक मिल जाएंगी।

इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग की कर रहे हैं शुरुआत? तो ये 6 बेसिक बातें आएंगी आपके बहुत काम

रात के खाने में क्या खाएं

इस दौरान आप एक कटोरी दाल, 30-40 ग्राम पनीर या चिकन ले सकते हैं। साथ में 1 रोटी या छोटी कटोरी चावल खा सकते हैं। इससे आपको 180-200 कैलोरी तक मिल जाएंगी।

सोने से पहले क्या लें?

रात में सोने से 1 घंटा पहले आप 200 Ml दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको 120 कैलोरी तक मिल जाएंगी।

आप अपनी भूख के अनुसार फूड्स की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं। इस पूरे प्लान को फॉलो करके, आप 1700 से 1800 कैलोरी तक आराम से प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर

यह भी ध्यान रखें:

इस प्लान को फॉलो करके आप स्वस्थ रूप से वजन आसानी से घटा सकते हैं। लेकिन, इस प्लान को फॉलो करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। क्योंकि यह डाइट प्लान एक स्वस्थ व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ चीजें शायद आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए, पहले डॉक्टर या किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)

All Image Source: freepik

Disclaimer