Doctor Verified

सर्वाइकल कैंसर फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें

How Does Cervical Cancer Affect Fertility in Hindi: सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे महिलाओं को कंसीव करने में मुश्किल होती है, आइए जानते हैं कारण- 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्वाइकल कैंसर फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें


Fertility And Cervical Cancer in Hindi: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन के सबसे सुखद पल माने जाते हैं। एक उम्र के बाद हर महिला अपनी फर्टिलिटी को स्वस्थ रखने और मां बनने के लिए अपने लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करना शुरू कर देती है। प्रेग्नेंसी न सिर्फ आपकी लाइफ को बदलती है, बल्कि आपके पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को भी और मजबूत करती है। लेकिन, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आपकी फर्टिलिटी को भी प्रभावित करते हैं, जिसमें सर्वाइकल कैंसर भी शामिल है। महिलाओं में होने वाले कैंसर में यह सबसे आम कैंसर है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता दोनों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए दिल्ली के रोहिणी में स्थित अपोलो फर्टिलिटी की इनफर्टिलिटी और IVF एक्सर्ट डॉ. पूजा जैन और गुड़गांव के CIFAAR की गयनेकोलॉजिस्ट और IVF एक्पर्ट डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा से जानते हैं सर्वाइकल कैंसर फर्टिलिटी पर कैसे असर डालता है, और प्रजनन क्षमता को बेहतर कैसे रखा जा सकता है?

सर्वाइकल कैंसर प्रजनन क्षमता को कैसे प्रभावित करता है? - How Does Cervical Cancer Affect Fertility in Hindi?

दिल्ली के रोहिणी में स्थित अपोलो फर्टिलिटी की इनफर्टिलिटी और IVF एक्सर्ट डॉ. पूजा जैन का कहना है कि, "सर्वाइकल कैंसर, जो HPV इंफेक्शन के कारण होता है, महिला की प्रजनन क्षमता को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को हटाना) और रेडिएशन चिकित्सा जैसे ट्रीटमेंट प्रजनन अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे नेचुरल तरीके से कंसवी करना मुश्किल और असंभव हो सकता है।"

गुड़गांव के CIFAAR की गयनेकोलॉजिस्ट और IVF एक्पर्ट डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा का कहना है कि, "सर्वाइकल कैंसर का प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रभाव बीमारी के बढ़ने के तरीके और उसके इलाज के तरीके पर निर्भर करता है। सर्वाइकल कैंसर अक्सर शुरुआती चरणों में महिलाओं के कंसीव करने की क्षमता को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रियाएं प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। जैसे कोन बायोप्सी या लूप इलेक्ट्रोसर्जिकल एक्सीजन (LEEP), जो आमतौर पर असामान्य सेल्स में बदलाव को हटाने के उद्देश्य से किए जाते हैं, आपके सर्वाइकल को कमजोर कर सकते हैं। इससे समय से पहले जन्म और गर्भपात का जोखिम बढ़ जाता है।"

इसे भी पढ़ें: Cervical Cancer Awareness Month 2025: ग्रामीण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले ज्यादा क्यों, जानें कारण

डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि, "कैंसर के बाद के स्टेज में, हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को हटाना) और रेडिकल ट्रेकलेक्टॉमी (गर्भाशय ग्रीवा को हटाना) जैसे ट्रीटमेंट सर्वाइकल कैंसर का इलाज तो करते हैं, लेकिन आपके प्रजनन स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं, क्योंकि इन ट्रीटमेंट्स और प्रक्रियाओं के बाद कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी महिला के ओवरी को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे समय से पहले ओवरी का फैल होना या बांझपन की समस्या हो सकती है।"

Cervical Cancer And Fertility

सर्वाइकल कैंसर से प्रजनन क्षमता को कैसे स्वस्थ रखें? - How To Protect Fertility From Cervical Cancer in Hindi?

रोहिणी के अपोलो फर्टिलिटी की इनफर्टिलिटी और IVF एक्सर्ट डॉ. पूजा जैन ने सर्वाइकल कैंस से बचाव के लिए जानकारी देते हुए बताया कि, "HPV वैक्सीनेशन, नियमित जांच (पैप स्मीयर और HPV टेस्ट), और एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने से सर्वाइकल कैंसर के विकास के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।" आइए विस्तार से जानते हैं सर्वाइकल कैंसर के साथ प्रजनन क्षमता को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं-

  • सर्वाइकल कैंसर के इलाज से पहले आप फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिले और उनसे कंसल्ट करें। इससे आपको अपनी प्रजनन क्षमता के बारे में जानकारी मिल सकती है और आप ट्रीटमेंट के दौरान और बाद में अपने प्रजनन क्षमता को बेहतर रखने के विकल्पों के बारे में जान सकते हैं।
  • अगर आप भविष्य में कंसीव करना चाहती हैं तो एग फ्रीजिंग का विकल्प भी चुन सकती है। इससे आपके पास अपने आगे चलकर जब ठीक हो जाएगी तो अपने अंडों का इस्तेमाल करके कंसीव कर पाएंगी।
  • सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती चरण में अगर आप रेडिएशन थेरेपी से गुजरने वाली हैं तो आपके अंडाशय को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
  • सर्वाइकल कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान हार्मोनल थेरेपी का उपयोग करके भी आपकी प्रजनन क्षमता को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान अगर आपको सर्जरी की जरूरत है तो आप अंडाशय को सुरक्षित रखने के लिए अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या HPV वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

सर्वाइकल कैंसर आपके फर्टिलिटी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है, जिससे आप में बांधपन और बार-बार मिसकैरेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए, ट्रेकलेक्टोमी या ओवरी ट्रांसप्लांट जैसे विकल्पों के बारे में भी सोच सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या HPV वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर को रोका जा सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer