Doctor Verified

बढ़ती उम्र का शरीर के एनर्जी लेवल पर क्‍या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

बढ़ती उम्र में शरीर कमजोर हो जाता है और एनर्जी लेवल कम हो जाता है। आगे जानेंगे एनर्जी लेवल पर उम्र का क्‍या असर होता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र का शरीर के एनर्जी लेवल पर क्‍या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से


How Aging Impacts Energy Level: शरीर के ल‍िए एनर्जी क्‍यों जरूरी है? शरीर के हर काम के ल‍िए एनर्जी की जरूरत पड़ती है। शरीर में एनर्जी रहती है, तो द‍िनभर के काम के ल‍िए एनर्जी म‍िलती है। शरीर के सभी अंगों और ऊर्जा के उपयोग के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए हमें पर्याप्त एनर्जी की जरूरत होती है। शारीरिक गतिविधियों और ऊर्जा खपत के लिए हमें एनर्जी की जरूरत होती है। ब्रेन को भी एनर्जी की जरूरत होती है। हमें सोचने, समझने और न‍िर्णय लेने के ल‍िए भी एनर्जी की जरूरत होती है। लेक‍िन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर का एनर्जी लेवल कम हो जाता है। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि उम्र बढ़ने के साथ शरीर के एनर्जी लेवल पर क्‍या असर पड़ता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

how aging impacts energy

बढ़ती उम्र में शरीर के एनर्जी लेवल पर क्‍या असर पड़ता है?- How Ageing Affect Energy Level

उम्र के बढ़ने के साथ, शरीर के एनर्जी लेवल पर कई प्रकार के असर पड़ते हैं। यह असर शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक स्तर पर हो सकते हैं। जैसे- 

  • बढ़ती उम्र के साथ व्‍यक्‍त‍ि शरीर का मेटाबोलिक दर समय के साथ कम हो सकता है, इससे एनर्जी लेवल पर असर पड़ता है। यह शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, लोगों की फि‍ज‍िकल स्‍ट्रेंथ कम हो जाती है, जिससे वे अधिक थकान महसूस करते हैं और उनका एनर्जी लेवल गिर सकता है।
  • नियमित व्यायाम और सही पोषण के साथ, उम्र बढ़ने के बावजूद भी एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हार्मोनल बदलाव भी होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इस वजह से  एनर्जी लेवल भी प्रभावित होता है।

इसे भी पढ़ें- शरीर की एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं, तो जानें इससे जुड़ी 5 जरूरी बातें

बढ़ती उम्र के साथ शरीर का एनर्जी लेवल कैसे बढ़ाएं?- How to Increase Energy With Age

बढ़ती उम्र के साथ, शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाना जरूरी है ताकि आप शरीर को एक्‍ट‍िव रख सकें। यहां कुछ तरीके बताए गए हैं- 

  • एक्‍ट‍िव रहना चाहते हैं, तो शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाना  जरूरी है। योग, वॉक और एक्‍सरसाइज को रूटीन में शाम‍िल करें। अपनी डाइट में फल, सब्‍ज‍ियां, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स आद‍ि को शाम‍िल करें। इससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ेगा।    
  • शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने के ल‍िए एक्‍ट‍िव रहना ज‍ितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है आराम करना। पर्याप्‍त आराम करके आप शरीर को एक्‍ट‍िव रख सकते हैं। रोज 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें।  
  • शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखकर आप शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ावा दे सकते हैं।    
  • संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, जैसे कि धूम्रपान छोड़ना, एल्कोहल न पीना और स्ट्रेस को कम करके आप एनर्जी लेवल को बढ़ा सकते हैं।
  • वजन कंट्रोल करके आप शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ा सकते हैं। ज्‍यादा वजन के कारण शरीर को क‍िसी भी काम को करने में ज्‍यादा एनर्जी लगती है और शरीर जल्‍दी थक जाता है।
  • इन सभी उपायों की मदद से आप अपने एनर्जी लेवल को बढ़ा सकते हैं और बढ़ती उम्र के साथ भी एक्‍ट‍िव रह सकते हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

Chilblains: चिलब्लेन्स की समस्या क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version