Doctor Verified

Chilblains: चिलब्लेन्स की समस्या क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

Chilblains ke Karan: चिलब्लेन्स कई कारणों से हो सकती हैं। इसमें त्वचा पर खुजली, सूजन और पैच हो जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Chilblains: चिलब्लेन्स की समस्या क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण


Chilblains Causes in Hindi: चिलब्लेन एक त्वचा संबंधी समस्या है। इसमें त्वचा पर खुजली, सूजन और दर्दनाक गांठ होने लगते हैं। वैसे तो चिलब्लेन की समस्या किसी भी मौसम में हो जाती है। लेकिन ठंडे मौसम के संपर्क में आने से यानी सर्दियों में चिलब्लेन की दिक्कत बढ़ जाती है। जब आप ठंडी हवाओं के संपर्क में ज्यादा आते हैं, तो यह दिक्कत होने लगती है। चिलब्लेन, पैरों या हाथों की उंगलियों को प्रभावित कर सकता है। कुछ मामलों में चिलब्लेन नाक और कान पर भी दिखाई दे सकते हैं। आपको बता दें कि चिलब्लेन को पेर्नियोसिस भी कहा जाता है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह आपको परेशान कर सकती है। चिलब्लेन कुछ हफ्तों में ठीक हो जाता है। लेकिन चिलब्लेन की समस्या क्यों होती है? आइए, जानते हैं-

चिलब्लेन्स के कारण- Chilblains Causes in Hindi

चिलब्लेन का सटीक कारण अज्ञात है। लेकिन ठंडे मौसम के संपर्क में आने के बाद चिलब्लेन की समस्या होने लगती है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति ठंड के बाद गर्म वातावरण में जाता है, तो इससे त्वचा प्रभावित होती है। इस स्थिति में त्वचा के नीचे की छोटी रक्त वाहिकाएं, आस-पास की बड़ी रक्त वाहिकाओं की तुलना में अधिक तेजी से फैलने लगती हैं। ऐसे में चिलब्लेन की समस्या हो सकती है। चिलब्लेन के कुछ जोखिम कारक (Chilblains Risk Factors in Hindi) होते हैं, इनमें शामिल हैं-

1. खराब ब्लड सर्कुलेशन

ठंडे मौसम में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। इससे त्वचा संवेदनशील बन जाती है। इससे चिलब्लेन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Chilblains Symptoms: चिलब्लेन की समस्या होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

2. टाइट कपड़े या जूते पहनना

सर्दियों में टाइट कपड़े या जूते पहनने से आपको चिलब्लेन की समस्या हो सकती है। दरअसल, ठंडे के मौसम में टाइट और ज्यादा फिटिंग के कपड़े या जूते पहनने से चिलब्लेन का खतरा अधिक होता है। 

3. ठंडी हवा के संपर्क में आना

जो लोग ठंडी हवा के संपर्क में ज्यादा आते हैं, उनमें चिलब्लेन होने का जोखिम अधिक बना रहता है। इसलिए चिलब्लेन से बचने के लिए आपको ठंडी हवाओं से अपना बचाव करना चाहिए। इसके लिए आपको फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने चाहिए। जो लोग ठंडे तापमान वाले क्षेत्र में रहते हैं, उनमें चिलब्लेन्स का खतरा अधिक रहता है। 

4. शरीर का वजन कम होना

जिन लोगों का वजन कम होता है, उनमें भी चिलब्लेन होने का जोखिम अधिक रहता है। इसलिए अगर आपका वजन कम है, तो आपको ठंडे तापमान से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- Chilblains: सर्दियों में बढ़ जाती है चिलब्लेन (सूजन और खुजली) की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय

चिलब्लेन एक त्वचा संबंधी समस्या है, जिससे लोग सर्दियों में ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में आपको चिलब्लेन से बचने के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही, अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। 

Read Next

असली और नकली चायपत्ती की पहचान कैसे करें? जानें आसान उपाय

Disclaimer